होली से पहले कौन रच रहा भारत को दहलाने की साजिश? लाल किला और मंदिर निशाना, खुफिया एजेंसियों को मिला बड़ा इनपुट

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य मकसद भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है.

होली से पहले खुफिया एजेंसियों ने देश की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा इनपुट दिया है. इसमें देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी किया है. पाकिस्तान का आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा भारत में कई जगह हमले की साजिश रच रहा है. दिल्ली का लाल किले एक बार आतंकियों के निशाने पर है. 

सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले और अन्य प्रमुख शहरों के पास धमाके करने की योजना बना रहा है. उनकी टारगेट लिस्ट पर देश के कई मंदिर भी है. खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, आतंकी संगठन का मुख्य उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना और दहशत फैलाना है. 

मंदिरों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई

इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि देश भर के खास मंदिर आतंकियों का संभावित टारगेट बन सकते हैं. खुफिया एजेंसी के इनपुट मिलने के बाद अयोध्या, मथुरा, वाराणसी समेत देश के अन्य मंदिरों और प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं, घनी आबादी इलाकों, चौक-चौराहों पर CCTV से पैनी नजर रखी जा रही है. वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है. 
 
इस्लामाबाद हमले से जुड़े आतंकी 

6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद मे मस्जिद में बम धमाके हुए थे. जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी. ये धमाका जुमे की नमाज के दौरान हुआ था. खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के मुताबिक, ये ही संगठन कथित तौर पर भारत में त्यौहारों पर बड़ा हमला करने की फिराक में है.

खुफिया सूत्रों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. सेंसिटिव और हॉटस्पॉट इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सुरक्षा एजेंसियां हर एक गतिविधि पर पैनी नजर रख रही हैं. 

लाल किला ब्लास्ट के बाद अलर्ट सुरक्षा एजेंसियां 

दिल्ली में 10 नवंबर 2025 की शाम 6:52 मिनट पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के नजदीक, मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास कार में अचानक धमाका हुआ था. धमाका इतना ज़ोरदार था कि पूरा इलाका दहल उठा. यह धमाका i20 कार में हुआ, जो ट्रैफिक लाइट पर रूकी थी और फिर आगे बढ़ रही थी. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस धमाके में 9 लोगों की जान चली गई और लगभग 20 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए थे.

यह भी पढ़़ें- जम्मू और कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला आईईडी, बम स्क्वॉड ने किया डिफ्यूज

इस हमले के बाद देश के अंदर ही टेरर मॉड्यूल को लेकर सवाल खड़े हो गए. इन धमाकों में व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ. जो सीमा पार आतंकी संगठनों के साथ मिलकर देश को दहलाने की साजिश रच रहे थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement