जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी का MCG से बड़ा ऐलान! भारत में पहली बार होगी BBL की एंट्री, चेन्नई में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

PM Modi Visits Melbourne Cricket Gorund: शुक्रवार को PM मोदी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट मैदानों में शामिल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG )पहुंचे. उनके साथ ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे.

Author
10 Jul 2026
( Updated: 10 Jul 2026
09:57 AM )
PM मोदी का MCG से बड़ा ऐलान! भारत में पहली बार होगी BBL की एंट्री, चेन्नई में खेला जाएगा ओपनिंग मैच
Image Source: @Narendramodi/Youtube
Advertisement

PM Modi Visits Melbourne Cricket Gorund: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे. यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस खास मौके पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. युवा खिलाड़ियों में पीएम मोदी से मिलने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला. खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ लिए और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की.

भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप की शुरुआत

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप लॉन्च किया. इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करना है. इसके तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

MCG में क्रिकेट को बताया साझा जुनून

Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचकर हर भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. पहला, भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच और दूसरा, यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है. उन्होंने कहा कि आज यहां किसी मैच का दबाव नहीं है, बल्कि खेल की खुशी, भारत-ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा दिखाई दे रही है.

युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा देखकर पीएम मोदी हुए प्रभावित

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े बच्चों से बातचीत करने का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि इन बच्चों का उत्साह देखकर ऐसा लगा जैसे कोई सामान्य प्रदर्शनी मैच नहीं, बल्कि भविष्य के चैंपियनों की पहचान हो रही हो. पीएम मोदी ने कहा कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और ऊर्जा यह दिखाती है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया में खेलों का भविष्य बेहद उज्ज्वल है.

क्रिकेट बना भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती का मजबूत माध्यम

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी उन्हें प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मिलने का मौका मिला, क्रिकेट दोनों देशों के बीच स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम बना.
उन्होंने अहमदाबाद में दोनों नेताओं के साथ स्टेडियम जाने के अनुभव को याद करते हुए कहा कि आज एमसीजी में भी वही खेल भावना देखने को मिल रही है. उन्होंने स्टीव वॉ और लीजा स्टालेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी का जिक्र करते हुए कहा कि चैंपियन बनने के लिए प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता तीनों जरूरी होते हैं.

क्रिकेट के साथ दूसरे खेलों में भी बढ़ेगा सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों की एक मजबूत कड़ी है. भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप के जरिए दोनों देश क्रिकेट के अलावा दूसरे खेलों में भी सहयोग बढ़ाएंगे. उन्होंने कहा कि खेल प्रशिक्षण, स्पोर्ट्स साइंस और तकनीक के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर आगे बढ़ेंगे. अब साझेदारी सिर्फ मैदान के अंदर ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी मजबूत होगी.

छोटे शहरों और गांवों से निकल रही नई खेल प्रतिभाएं

पीएम मोदी ने भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए चल रही योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी बड़े सपने देखने का अवसर मिल रहा है. उन्होंने कहा कि आज भारत के हर कोने से खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं. भारत वर्ष 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयास कर रहा है, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन करेगा.

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मुकाबला

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बड़े वैश्विक खेल आयोजनों के लिए भारत में बड़े स्तर पर खेल सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक-दूसरे से सीखने और साथ काम करने के कई अवसर मिलेंगे. इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग का एक मुकाबला भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि भारत में किसी भी खेल आयोजन को बड़ी संख्या में दर्शक और वैश्विक पहुंच मिलती है.

साथ खेलेंगे, साथ जीतेंगे

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने भरोसा जताया कि जिस तरह खेल के मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी मजबूत हो रही है, उसी तरह दोनों देशों के रिश्ते भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे. उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की दोस्ती आने वाले समय में और मजबूत होगी. "हम साथ खेलें और हम साथ जीतें" इसी संदेश के साथ पीएम मोदी ने अपने संबोधन का समापन किया. 

 

यह भी पढ़ें

Input- IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें