Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

पेजेशकियन के दिल्ली दौरे से पहले भारत का बड़ा दांव, BRICS समिट के बीच ईरान में राजदूत विश्वेश नेगी ने संभाला कार्यभार

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के दिल्ली दौरे से पहले भारत ने बड़ा कूटनीतिक दांव चला है. ब्रिक्स समिट से ठीक पहले तेहरान के लिए मनोनीत भारतीय राजदूत विश्वेश नेगी ने ना सिर्फ कार्यभार संभाल लिया है, बल्कि पेजेशकियन-मोदी की बड़ी मुलाकात से पहले रूप-रेखा तय कर दी है.

Image Source-IANS
Loading Ad...

दिल्ली में भारत की अध्यक्षता में होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले भारत सरकार ने बड़ा कूटनीतिक दांव चला है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के दिल्ली दौरे से पहले ईरान में भारत के मनोनीत राजदूत विश्वेश नेगी ने अपना कार्यभार संभाल लिया है. यानी कि अमेरिका के साथ जंग और पेज़ेशकियन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की संभावित द्विपक्षीय बातचीत से पहले विदेश मंत्रालय एक्टिव हो गया है. अपने विश्वस्त को काम पर लगा दिया गया है. 

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन के दिल्ली दौरे से पहले भारत का बड़ा दांव!

इस लिहाज से देखें तो नेगी ने ना सिर्फ अपना पदभार संभाला बल्कि मोदी-पेजेशकियन की बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बातचीत से पहले रूपरेखा तय कर दी है. इतना ही नहीं नेगी की ओर से अराघची को गिफ्ट भी दिया गया है. इसका वीडियो भी ईरानी विदेश मंत्रालय की ओर से सामने आया है. आपको बताएं कि इस हाई लेवल मीटिंग में चाबहार, भारत-ईरान संबंध, ऑयर-गैस सप्लाई सहित होर्मुज में भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर बात होगी. इतना ही नहीं पाकिस्तान का भी इस मीटिंग के बाद खेल खत्म हो जाएहा.

Loading Ad...

BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आएंगे पेज़ेशकियन

Loading Ad...

आपको बता दें कि विश्वेश नेगी ने मंगलवार को तेहरान में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात की और अपने परिचय-पत्र की एक प्रति सौंपी. साथ ही, उन्होंने तेहरान के साथ संबंध और गहरे करने के लिए नई दिल्ली की प्रतिबद्धता को दोहराया. इस दौरान उन्होंने अराघची को भारत की ओर से कथित तौर पर एक खास गिफ्ट भी दिया. ईरान में भारतीय दूतावास के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट से इस संबंध में जानकारी दी गई. मालूम हो कि नेगी ऐसे अहम समय में पद संभाल रहे हैं जब राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन आगामी ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली आने वाले हैं.

पाकिस्तान का खेल खत्म करेगा भारत

Loading Ad...

नेगी की ये नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पश्चिम एशिया तनाव चरम पर है. भारत होर्मुज स्ट्रेट समेत कमर्शियल शिपिंग रूट्स और नाविकों की सुरक्षा को लेकर बार-बार ईरान से बात कर अपनी फिक्र जाहिर कर रहा है. संकट को सुलझाने के लिए भारत डिप्लोमेसी और डायलॉग पर जोर दे रहा है.

इससे पहले सोमवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने भी इस बात पर जोर दिया कि तेहरान नई दिल्ली के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को कितना महत्व देता है.

SCO के बाद अब ब्रिक्स में होगी मोदी-पेजेशकियन की हाई लेवल मुलाकात!

Loading Ad...

किर्गिस्तान के बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति पेज़ेशकियन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हालिया द्विपक्षीय बातचीत का जिक्र करते हुए, बघाई ने कहा कि ईरान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का इस्तेमाल भारत के साथ आपसी हित के क्षेत्रों में बातचीत और विचार-विमर्श जारी रखने के अवसर के रूप में करेगा.

कौन हैं ईरान में भारत के राजदूत विश्वेस नेगी?

इससे पहले अगस्त में भारत सरकार ने 2002 बैच के IFS अधिकारी विश्वेश नेगी को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान का अगला राजदूत नियुक्त किया था. इससे पहले वो विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे. 

Loading Ad...

विश्वेश नेगी एक बेहद अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का लंबा अनुभव है. विदेश मंत्रालय से पहले वो रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव अंतरराष्ट्रीय सहयोग के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं. विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

31 अगस्त को बिश्केक में अपनी मुलाकात के दौरान, पेज़ेशकियन और मोदी ने व्यापार, ऊर्जा, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में ईरान और भारत के बीच सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

Loading Ad...

'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन को लेकर क्या बोला ईरान?

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने मंगलवार को भारत के साथ ईरान के बेहतर संबंधों को ज‍िक्र क‍िया. उन्‍होंने बिश्केक में राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ हुई प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के बारे में बताते हुए कहा क‍ि भारत के साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं.

बाघेई ने कहा क‍ि हम 'ब्रिक्स' शिखर सम्मेलन में होने वाली मुलाकात का लाभ उठाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाएंगे. भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में इस्माइल बाघेई के बयान का एक वीड‍ियो साझा क‍िया.

Loading Ad...

भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर ईरान भी दे रहा जोर!

इस्माइल बाघेई ने कहा, "राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बिश्केक में जिन नेताओं से मुलाकात की, उनमें भारत के प्रधानमंत्री भी शामिल थे. भारत के साथ हमारे संबंध बहुत पुराने, ऐतिहासिक और सभ्यतागत रिश्तों पर आधारित हैं और हम भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं.''

Loading Ad...

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब और लाल सागर में हूतियों ने बरपाया कहर...हवा में उड़ा इस्लामिक नाटो, मक्का एग्रीमेंट का क्या होगा?

उन्‍होंने कहा क‍ि भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) और 'ब्रिक्स' दोनों का सदस्य है. यह उन देशों में से एक हैं, जिनके साथ हमारे विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे संबंध हैं. खासकर व्यापार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में. उन्‍होंने बताया क‍ि ईरान और भारत के बीच होने वाली चर्चाओं में आमतौर पर कई मुद्दों पर बात होती है. इनमें चाबहार बंदरगाह भी शामिल है, जो दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है.

ये भी पढ़ें: भारत के लिए मिस्त्र ने पाकिस्तान-सऊदी-तुर्की के 'इस्लामिक नाटो' को दिखाया ठेंगा, ठुकराया मक्का समझौते का प्रस्ताव

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस दौरान ईरानी प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का भी ज‍िक्र क‍िया. बाघेई ने कहा, ''ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से मिलने वाले अवसर का हम निश्चित रूप से उपयोग करेंगे, ताकि आपसी हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में भारत के साथ बातचीत और विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया जा सके. जैसा कि मैंने कहा, भारत के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं और लगातार आगे बढ़ रहे हैं."

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...