बारिश के बाद ब्रेक से आवाज - बारिश या नमी के कारण ब्रेक रोटर पर पानी की पतली परत या हल्की जंग जम सकती है, जिससे ब्रेक लगाते समय कुछ देर के लिए आवाज आती है..
Credit : Canva (Representative Image)
कुछ देर बाद आवाज हो जाती है बंद - अगर कुछ ब्रेक लगाने या थोड़ी दूरी चलने के बाद आवाज अपने आप कम हो जाए और गाड़ी सामान्य तरीके से रुक रही हो, तो आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं होती.
Credit : Canva (representative Image)
लगातार स्क्वीकिंग को न करें नजरअंदाज - अगर हर बार ब्रेक लगाने पर तेज आवाज आती है, तो ब्रेक पैड के घिसने, रोटर पर गंदगी या कैलिपर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
ब्रेक पैड हो सकते हैं घिसे - ब्रेक पैड में लगा वियर इंडिकेटर रोटर के संपर्क में आने पर तेज स्क्वीकिंग पैदा करता है, जो पैड बदलने का संकेत हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
ग्राइंडिंग की आवाज खतरनाक - ब्रेक से लगातार ग्राइंडिंग जैसी आवाज आए तो ब्रेक पैड पूरी तरह घिस चुके हो सकते हैं और उनका मेटल हिस्सा रोटर से रगड़ रहा हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
स्टीयरिंग में कंपन हो तो सावधान - ब्रेक लगाते समय स्टीयरिंग या गाड़ी में कंपन महसूस होना ब्रेक रोटर या दूसरे कंपोनेंट्स में खराबी का संकेत हो सकता है.
Credit : Canva
ब्रेक पैडल ज्यादा नीचे जाए - अगर ब्रेक पैडल पहले की तुलना में ज्यादा नीचे चला जाता है या दबाने पर ब्रेक कमजोर महसूस होते हैं, तो तुरंत ब्रेक सिस्टम की जांच करवाएं.
Credit : Canva
गाड़ी एक तरफ खिंचे तो जांच जरूरी - ब्रेक लगाने पर गाड़ी एक तरफ खिंचती है तो कैलिपर या ब्रेक सिस्टम में समस्या हो सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए..
Credit : Canva
जलने की गंध आए तो रुकें - ब्रेक लगाते समय जलने जैसी गंध या किसी एक पहिए से ज्यादा गर्मी महसूस हो तो सुरक्षित जगह रुककर ब्रेक की जांच करवाना बेहतर है.
Credit : Canva (Representative Image)
ABS लाइट दिखे तो सतर्क रहें - डैशबोर्ड पर ब्रेक या ABS वार्निंग लाइट जलने पर इसे सामान्य बारिश वाली आवाज समझकर नजरअंदाज न करें.
Credit : Canva
Download App