सर्दियों में कार के टायर का प्रेशर क्यों घटता है- ठंड बढ़ने पर टायर के अंदर मौजूद हवा का प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए सर्दियों में टायर प्रेशर पर खास ध्यान देना जरूरी है.
Credit : Canva (Representative Image)
कितनी हवा भरनी चाहिए- हर कार के लिए PSI अलग होता है, इसलिए अपनी कार के ड्राइवर साइड डोर फ्रेम पर लगे स्टिकर या ओनर मैनुअल में दिया recommended pressure ही रखें.
Credit : Canva (Representative Image)
32 PSI है तो 32 ही रखें - अगर आपकी कार के लिए cold tyre pressure 32 PSI बताया गया है, तो सर्दियों में भी ठंडे टायर में 32 PSI ही रखना चाहिए.
Credit : Canva
टायर ठंडे होने पर ही चेक करें - सही रीडिंग के लिए कार को कम से कम 3 घंटे खड़ा रहने दें और उसके बाद चारों टायरों का प्रेशर चेक करें.
Credit : Canva
टायर की साइडवॉल देखकर हवा न भरें - टायर पर लिखा maximum PSI आपकी कार का recommended pressure नहीं होता, इसलिए हवा भरते समय उस नंबर को आधार न बनाएं.
Credit : Canva
कम हवा भी नुकसानदायक - टायर में कम प्रेशर होने से हैंडलिंग प्रभावित हो सकती है, टायर ज्यादा गर्म हो सकता है और माइलेज भी कम हो सकता है.
Credit : Canva
ज्यादा हवा भी ठीक नहीं - जरूरत से ज्यादा हवा भरने पर ड्राइविंग ज्यादा कठोर महसूस हो सकती है और टायर का घिसाव भी असमान हो सकता है.
Credit : Canva
Spare Tyre को भी न भूलें - सर्दियों में सिर्फ चारों टायर नहीं, बल्कि स्पेयर टायर का एयर प्रेशर भी समय-समय पर जरूर चेक करें.