कभी सड़कों पर था Sedan Cars का राज - Maruti Ciaz से Honda City तक, इन कारों की खूब डिमांड थी, लेकिन अब SUV ने इनकी जगह ले ली है.
Credit : Canva (Representative Image)
Sedan की घटती लोकप्रियता - FY2019 से FY2024 के बीच Sedan की मांग करीब 9% CAGR से घटी और बाजार में हिस्सेदारी 19% से घटकर करीब 9% रह गई.
Credit : Canva (Representative Image)
Maruti Ciaz को क्यों कहना पड़ा अलविदा- लगातार घटती बिक्री, नए फीचर्स की कमी और SUV पर कंपनी के बढ़ते फोकस ने Ciaz की मुश्किलें बढ़ा दीं.
Credit : Canva (Representative Image)
Ciaz का सफर हुआ खत्म - 2014 में लॉन्च हुई Maruti Ciaz का प्रोडक्शन मार्च 2025 में बंद होने और बिक्री अप्रैल तक खत्म होने की रिपोर्ट सामने आई.
Credit : Canva (Representatie Image)
Ford Aspire भी हुई बाजार से बाहर - Ford ने 2021 में भारत में अपनी कारों की बिक्री बंद कर दी, जिसके चलते Aspire जैसी कारों का सफर भी खत्म हो गया.
Credit : Canva (Representative Image)
SUV के आगे क्यों पिछड़ी Sedan - ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, ऊंची सीटिंग पोजिशन और दमदार रोड प्रेजेंस के कारण ग्राहक SUV को ज्यादा पसंद करने लगे.
Credit : Canva (Representative Image)
कंपनियों ने भी बदली अपनी रणनीति - बदलती डिमांड को देखते हुए कार कंपनियां अब Sedan के मुकाबले SUV सेगमेंट में नए मॉडल लाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं.
Credit : Canva
क्या Sedan Cars का दौर खत्म हो गया - बिल्कुल नहीं! Maruti Dzire, Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus और Skoda Slavia जैसी कारें आज भी बाजार में मौजूद हैं.
Credit : Canva
Sedan की बादशाहत पर SUV का कब्जा - 2025 में SUV की बाजार हिस्सेदारी 55% से ज्यादा रही, जबकि Sedan करीब 8.6% पर सिमट गई..