चेन की आवाज को न करें नजरअंदाज - बाइक चलाते समय खटखट या घर्र-घर्र की आवाज चेन में खराबी का संकेत हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
चेन की सफाई है जरूरी - धूल, मिट्टी और जंग जमा होने से चेन में आवाज आ सकती है, इसलिए इसे नियमित रूप से साफ करें.
Credit : Canva
सही लुब्रिकेशन का रखें ध्यान - चेन सूखी होने पर बाइक के लिए सही लुब्रिकेंट लगाएं और मैनुअल के निर्देशों का पालन करें.
Credit : Canva
चेन की टेंशन जरूर चेक करें - चेन ज्यादा ढीली या टाइट होने से आवाज आ सकती है. इसकी सही टेंशन बाइक के मॉडल के हिसाब से रखें.
Credit : Canva
स्प्रोकेट घिसने पर कराएं जांच - स्प्रोकेट के दांत घिसे या टेढ़े हों, तो मैकेनिक से जांच करवाएं. जरूरत पड़ने पर चेन और स्प्रोकेट दोनों बदलने पड़ सकते हैं.
Credit : Canva (Representative Image)
झटके लगें तो तुरंत रुकें - अगर तेज आवाज के साथ बाइक में झटके महसूस हों या चेन खराब दिखे, तो बाइक चलाना जारी न रखें और मैकेनिक से जांच करवाएं.
Credit : Canva (Representative Image)
बाइक अगर 10-15 हजार किलोमीटर चल जाए तो एक बार उसके आगे और पीछे के चेन स्प्रॉकेट को बदलने की सलाह दी जाती है.
Credit : Canva (Representative Image)
बाइक की चेन और स्प्रोकेट को लंबे समय तक सही सलामत रखने के लिए उसकी नियमित रखरखाव जरूरी है..