त्योहारी ऑफर्स के बीच जल्दबाजी न करें, ये आसान टिप्स अपनाकर कार या बाइक खरीदते समय हजारों रुपये बचा सकते हैं..
Credit : Canva (Representative Image)
3 शोरूम से लें कीमत का कोटेशन - एक ही गाड़ी की ऑन-रोड कीमत कम से कम तीन डीलरशिप से पूछें और सबसे बेहतर ऑफर पाने के लिए उनकी तुलना करें.
Credit : Canva (Representative Image)
इंश्योरेंस पर ऐसे बचाएं पैसे - डीलर के इंश्योरेंस के साथ ऑनलाइन पॉलिसी की कीमत भी चेक करें और समान कवरेज वाले सस्ते विकल्प को चुनें.
Credit : Canva (Representative Image)
कार लोन लेने से पहले करें तुलना - अलग-अलग बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन ऑफर की तुलना करें, ताकि लंबे समय में पैसों की बचत हो सके.
Credit : Canva (Representative Image)
गैर-जरूरी एसेसरीज से बचें - डीलर की महंगी एसेंशियल किट लेने से पहले सोचें और केवल जरूरी सामान खरीदें, बाकी चीजें बाहर से भी सस्ती मिल सकती हैं.
Credit : Canva (Representative Image)
कॉर्पोरेट डिस्काउंट का उठाएं फायदा - नौकरी या संस्थान के आधार पर मिलने वाली कॉर्पोरेट छूट जरूर पूछें और पुरानी गाड़ी के पात्र नो-क्लेम बोनस (NCB) को नए इंश्योरेंस में इस्तेमाल करें..
Credit : Canva (Reprsentative Image)
गाड़ी खरीदने से पहले PDI जरूर करें - पूरा भुगतान और रजिस्ट्रेशन कराने से पहले गाड़ी की बॉडी, पेंट, टायर और VIN नंबर की जांच करें, ताकि पुरानी या क्षतिग्रस्त गाड़ी न मिले..
Credit : Canva
एक्सचेंज बोनस और फेस्टिव ऑफर्स की तुलना करें - कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और दूसरे ऑफर्स की शर्तें ध्यान से पढ़ें, क्योंकि हर ऑफर को जोड़कर मिलने वाली बचत अलग हो सकती है..
Credit : Canva
जल्दबाजी नहीं, समझदारी से करें खरीदारी - दिवाली पर नई गाड़ी लेने से पहले सभी खर्चों और ऑफर्स की तुलना करें, ताकि आपका बजट भी बना रहे और आपको बेहतर डील भी मिले..
Credit : Canva (Representative Image)
Download App