सर्दियों में कार की देखभाल क्यों जरूरी - ठंड, कोहरा और नमी आपकी कार की बैटरी से लेकर टायर तक को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सर्दियां शुरू होते ही कार की देखभाल जरूरी है।
Credit : Canva (Representative Image)
बैटरी की जांच जरूर करें - ठंड में बैटरी कमजोर पड़ सकती है, इसलिए उसके कनेक्शन चेक करवाएं और पुरानी बैटरी का टेस्ट कराएं, ताकि सुबह कार स्टार्ट करने में परेशानी न हो.
Credit : Canva (Representative Image)
टायर प्रेशर पर दें ध्यान- सर्दियों में टायर का प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए नियमित जांच करें और कंपनी के बताए स्तर के अनुसार हवा भरवाएं.
Credit : Canva (Representative Image)
कूलेंट का लेवल चेक करें - इंजन को सही तापमान पर रखने के लिए कूलेंट जरूरी है, इसलिए उसका लेवल और लीकेज जांचें और सही कूलेंट का इस्तेमाल करें.
Credit : Canva (Representative Image)
वाइपर ब्लेड रखें दुरुस्त - अगर वाइपर शीशे पर निशान छोड़ते हैं या ठीक से सफाई नहीं करते, तो उन्हें बदलवाएं, ताकि कोहरे और बारिश में साफ दिखाई दे.
Credit : Canva (Representative Image)
हीटर और डिफॉगर जांचें - ठंड में कार का हीटर और डिफॉगर सही काम करना चाहिए, ताकि केबिन आरामदायक रहे और शीशे पर जमी धुंध हट सके.
Credit : Car8888
इंजन ऑयल का रखें ध्यान - इंजन ऑयल का लेवल और सही ग्रेड चेक करवाएं, ताकि ठंड में भी इंजन के जरूरी हिस्सों को सही तरीके से चिकनाई मिलती रहे.
Credit : Canva (Representative Image)
कोहरे में सावधानी से चलाएं - कोहरे में गाड़ी की रफ्तार कम रखें, आगे चल रहे वाहन से दूरी बनाएं और जरूरत के मुताबिक लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें.
Credit : Canva (Representative Image)
समय पर करवाएं कार की सर्विस - सर्दियां शुरू होने से पहले कार की सर्विस करवाएं, ताकि छोटी खराबियों का समय रहते पता चल सके और आपका सफर सुरक्षित बना रहे..