सर्दियों में कार स्टार्ट करने का सही तरीका - ठंड में कार को स्टार्ट करने से पहले अपनाएं ये 9 जरूरी टिप्स, जो इंजन की बेहतर देखभाल में करेंगे मदद.
Credit : Canva (Representative Image)
स्टार्ट करते ही न चलाएं कार - सर्दियों में कार स्टार्ट करने के बाद करीब 30 सेकेंड रुकें, ताकि इंजन ऑयल को सही तरीके से सर्कुलेट होने का समय मिल सके.
Credit : Canva (Representative Image)
शुरुआत में रखें सामान्य स्पीड - इंजन स्टार्ट करने के बाद कुछ मिनट आराम से ड्राइव करें और अचानक तेज रफ्तार या ज्यादा RPM लेने से बचें.
Credit : Canva (Representative Image)
सही इंजन ऑयल चुनें - ठंड में बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए कार निर्माता की सलाह के अनुसार सही ग्रेड का सिंथेटिक इंजन ऑयल इस्तेमाल करें.
Credit : Canva (Representtaive Image)
बैटरी की करें जांच - कम तापमान में बैटरी की क्षमता घट सकती है, इसलिए सर्दियां शुरू होने से पहले बैटरी और उसके टर्मिनलों की जांच जरूर कराएं..
Credit : Canva (Representative Image)
डीजल कार का रखें खास ध्यान - बहुत कम तापमान में डीजल गाढ़ा हो सकता है, इसलिए अपनी कार के लिए निर्धारित विंटर-ग्रेड डीजल का इस्तेमाल करें.
Credit : Canva
फ्यूल एडिटिव सोच-समझकर डालें - डीजल में ठंड के कारण पैराफिन जमने की समस्या से बचने के लिए केवल निर्माता द्वारा सुझाए गए उपयुक्त एंटी-जेल एडिटिव का इस्तेमाल करें.
Credit : Canva
टायर प्रेशर भी जांचें - सर्दियों में तापमान गिरने से टायर का प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए ड्राइविंग से पहले कंपनी के बताए स्तर पर इसकी जांच करें.
Credit : Canva
कार को दें थोड़ी गर्माहट - कार को लंबे समय तक खड़ा रखकर गर्म करने के बजाय थोड़ी देर बाद हल्की ड्राइविंग शुरू करें और विंडशील्ड की धुंध हटाकर ही आगे बढ़ें.
Credit : Canvaaa
Download App