सर्दियों में फॉग से हैं परेशान - ठंड के मौसम में कार के शीशों पर फॉग जमने से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिससे ड्राइविंग मुश्किल हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
अंदर-बाहर दोनों तरफ जमता है फॉग - सर्दियों में तापमान के अंतर और नमी के कारण कार की विंडशील्ड पर अंदर और बाहर दोनों तरफ फॉग जम सकता है.
Credit : Canva (Representtaive Image)
पुरानी कारों में बढ़ती है परेशानी - जिन कारों में डिफॉगिंग फीचर नहीं है, उनके ड्राइवरों को शीशे साफ रखने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है.
Credit : Canva (representative Image)
बिना खर्च के मिलेगा समाधान - अगर आपकी कार में डिफॉगिंग फीचर नहीं है, तो कुछ आसान उपायों से शीशों पर जमने वाले फॉग की समस्या कम की जा सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
थोड़ा खोल दें कार के शीशे - कार के शीशों को थोड़ा खोलने से बाहर की हवा अंदर आ सकती है, जिससे केबिन की नमी कम करने में मदद मिलती है.
Credit : Canva (Representative Image)
तापमान और नमी का है खेल - कार के अंदर की नम हवा बाहर निकलने से विंडशील्ड पर फॉग जमने की समस्या कम हो सकती है, हालांकि इसका असर मौसम पर निर्भर करता है.
Credit : Canva (Representative Imahe)
पार्किंग में भी रखें ध्यान - सुरक्षित जगह पर पार्किंग के दौरान हवा आने-जाने का इंतजाम मददगार हो सकता है, लेकिन कार के शीशे खुले छोड़ने से पहले सुरक्षा और मौसम का ध्यान रखें.
Credit : Canva (Representative Image)
ड्राइविंग से पहले शीशे करें साफ - सड़क पर निकलने से पहले विंडशील्ड और बाकी शीशों की विजिबिलिटी जांचें; फॉग बना रहे तो गाड़ी चलाने से पहले उसे पूरी तरह हटाएं.
Credit : Canva
सेफ्टी से न करें समझौता - फॉग में शीशे खोलना हर बार कारगर नहीं होता, इसलिए उपलब्ध डिफॉगर या एसी का इस्तेमाल करें और विजिबिलिटी कम होने पर सुरक्षित जगह रुकें.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App