FASTag चोरी होने पर घबराएं नहीं - अगर आपकी कार का FASTag चोरी हो गया है या विंडस्क्रीन से निकाल लिया गया है, तो तुरंत कुछ जरूरी कदम उठाना बेहद जरूरी है.
Credit : Canva (Representative Image)
तुरंत FASTag ब्लॉक कराएं - सबसे पहले अपने FASTag जारीकर्ता बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके FASTag को ब्लॉक या हॉटलिस्ट कराएं. अगर बैंक का नंबर याद नहीं है, तो NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क करके भी FASTag को ब्लॉक कराने का अनुरोध किया जा सकता है.
Credit : Canva
मोबाइल ऐप से भी कर सकते हैं ब्लॉक - अगर कस्टमर केयर से संपर्क करने में समय लग रहा है, तो अपने FASTag बैंक या वॉलेट के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें. FASTag सेक्शन में जाकर Manage FASTag या Block/Deactivate का विकल्प चुनें और चोरी या गुम होने की जानकारी देकर उसे बंद कर दें.
Credit : Canva
पुलिस में शिकायत जरूर करें - FASTag चोरी होने के बाद पुलिस में शिकायत या FIR दर्ज कराना भी जरूरी है. पुलिस रिपोर्ट भविष्य में उस FASTag के गलत इस्तेमाल से जुड़ी किसी परेशानी में आपके लिए महत्वपूर्ण सबूत हो सकती है.कुछ मामलों में नया FASTag जारी कराने के लिए बैंक पुलिस शिकायत की कॉपी भी मांग सकता है..
Credit : Canva (Representative Image)
नया FASTag जारी कराएं - पुराना FASTag ब्लॉक होने के बाद अपने बैंक से नया FASTag जारी कराने के लिए आवेदन करें. नया FASTag एक्टिव होने के बाद पुराने FASTag से जुड़ा बचा हुआ बैलेंस बैंक की प्रक्रिया के अनुसार नए FASTag में ट्रांसफर किया जा सकता है.
Credit : Canva
सबसे जरूरी बात - FASTag चोरी या गुम होने पर सबसे पहले उसे ब्लॉक कराना जरूरी है, ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल न कर सके. इसके बाद पुलिस शिकायत करें और नया FASTag जारी करा लें.
Credit : Canva
Download App