मानसून में कई शहरों की सड़कें पानी से भर जाती हैं. ऐसे में कई बार कार के केबिन या इंजन तक पानी पहुंच जाता है और बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है.
Credit : Canva
पहली गलती पड़ सकती है लाखों की भारी - कार में पानी भरने के बाद सबसे बड़ी गलती उसे स्टार्ट करने की होती है. ऐसा करने से इंजन को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है.
Credit : Canva
बैटरी तुरंत डिस्कनेक्ट करें - कार का दरवाजा मैनुअल चाबी से खोलें और बोनट खोलकर बैटरी के टर्मिनल अलग कर दें. इससे शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को नुकसान होने का खतरा कम होगा.
Credit : Canva
कोई भी स्विच ऑन करने की भूल न करें - रिमोट से कार अनलॉक करने या अंदर बैठकर लाइट, एसी या अन्य स्विच चालू करने से बचें. पानी के कारण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम खराब हो सकता है.
Credit : Canva
खुद कार चलाने की कोशिश न करें - इंजन ऑयल, गियर ऑयल और ब्रेक फ्लूइड में पानी मिल सकता है. ऐसे में कार चलाने से अंदरूनी पार्ट्स तेजी से खराब हो सकते हैं.
Credit : Canva
तुरंत सर्विस सेंटर को करें कॉल- सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि कार को क्रेन की मदद से ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर तक पहुंचाया जाए. वहां पूरी जांच के बाद ही कार स्टार्ट कराई जाए.
Credit : Canva
इंश्योरेंस कंपनी को भी दें जानकारी - अगर कार को बाढ़ या जलभराव से नुकसान हुआ है तो बिना देर किए इंश्योरेंस कंपनी को सूचना दें. इससे क्लेम की प्रक्रिया आसान हो सकती है.
Credit : Canva
Download App