जाम में सबसे ज्यादा खतरा क्लच को- भारत में तेजी से बढ़ती गाड़ियों की वजह से ट्रैफिक जाम अब आम बात हो गई है. ऐसे में छोटी-सी लापरवाही भी आपकी कार के क्लच को भारी नुकसान पहुंचा सकती है.
Credit : Canva (representative Image)
हाफ क्लच की आदत तुरंत छोड़ें - कई लोग एक्सिलरेटर दबाते समय भी क्लच पर पैर टिकाकर रखते हैं. इससे क्लच प्लेट पर लगातार रगड़ होती है और वह जल्दी घिसने लगती है.
Credit : Canva (Representative Image)
आती है जलने जैसी बदबू - हाफ क्लच की वजह से क्लच के अंदर जरूरत से ज्यादा गर्मी पैदा होती है. कुछ ही देर में जलने जैसी बदबू आने लगती है और क्लच खराब होने लगता है.
Credit : Canva (Representative Image)
गियर बदलते ही हटाएं पैर - गियर बदलने के बाद क्लच पर पैर बिल्कुल न रखें. पैर को साइड में बने डेड पेडल पर रखें, इससे क्लच की लाइफ बढ़ती है.
Credit : Canva (Representative Image)
जाम में गाड़ी हमेशा न्यूट्रल करें - अगर गाड़ी कुछ सेकंड या मिनट के लिए रुकी है तो उसे न्यूट्रल में डाल दें. क्लच दबाकर खड़े रहने से रिलीज बेयरिंग पर बेवजह दबाव पड़ता है.
Credit : Canva (Representative Image)
हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल - ढलान पर गाड़ी रोकने के लिए क्लच और ब्रेक को साथ दबाकर न रखें. ऐसी स्थिति में हैंडब्रेक का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित होता है.
Credit : Canva ( Re presentative Image)
चढ़ाई पर न करें यह गलती - फ्लाईओवर या पहाड़ी रास्तों पर कई लोग क्लच और एक्सिलरेटर को आधा-आधा दबाकर गाड़ी रोकते हैं. यह तरीका क्लच प्लेट की उम्र को काफी कम कर देता है.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App