जल्दी निकलने की कोशिश पड़ सकती है महंगी - ट्रैफिक जाम में कई लोग समय बचाने के लिए बाइक या स्कूटर फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं. लेकिन कुछ मिनट बचाने की यह कोशिश भारी जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की वजह बन सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
फुटपाथ क्यों नहीं है वाहनों के लिए - फुटपाथ सिर्फ पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं. इसलिए वहां बाइक, स्कूटर या कार चलाना ट्रैफिक नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है.
Credit : Canva
कितना लग सकता है जुर्माना -मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम के तहत फुटपाथ पर वाहन चलाने या पार्क करने पर कार्रवाई की जा सकती है. ज्यादातर राज्यों में इसके लिए 500 रुपये से 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाता है.
Credit : canva
महाराष्ट्र में क्या है नियम - महाराष्ट्र में फुटपाथ पर वाहन चलाने पर 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. यह चालान मौके पर या ई-चालान के जरिए भी किया जा सकता है.
Credit : canva
दिल्ली में क्या होती है कार्रवाई - दिल्ली में फुटपाथ पर बाइक चलाना गंभीर ट्रैफिक उल्लंघन माना जाता है. ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस कोर्ट चालान जारी करती है और वाहन भी जब्त हो सकता है.
Credit : canva
कोर्ट तय करता है जुर्माने की राशि - दिल्ली में इस उल्लंघन के लिए तय जुर्माना नहीं है. मामले की गंभीरता देखकर मजिस्ट्रेट ही जुर्माने की राशि तय करते हैं.
Credit : canva
गलती से किसी को चोट लगी तो- अगर फुटपाथ पर वाहन चलाने से किसी पैदल यात्री को चोट लगती है, तो मामला और गंभीर हो जाता है. ऐसी स्थिति में 5,000 रुपये तक जुर्माना, लाइसेंस सस्पेंड या जेल तक की नौबत आ सकती है.
Credit : canva
बेंगलुरु में बढ़ सकती है सख्ती - बेंगलुरु में फुटपाथ पर वाहन चलाने का जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है. सरकार का कहना है कि फुटपाथ सिर्फ पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रहने चाहिए.
Credit : canva
सरकार क्यों कर रही है सख्ती- फुटपाथ खाली कराने के बाद भी कई लोग उन्हें शॉर्टकट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा पैदा हो रहा है.
Credit : canva
6 महीने में सामने आए हजारों मामले - जनवरी से जून 2026 के बीच बेंगलुरु में फुटपाथ पर वाहन चलाने के 12,032 मामले दर्ज हुए. वहीं फुटपाथ पर वाहन पार्क करने के 83,511 मामले सामने आए.
Credit : canva
कुल कितने नियम तोड़े गए- सिर्फ छह महीनों में फुटपाथ से जुड़े कुल 95,543 ट्रैफिक उल्लंघन दर्ज किए गए.ये आंकड़े बताते हैं कि लोग अब भी नियमों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.
Credit : canva
Download App