3 लाख से कम में कार- नई कार खरीदना हर किसी के बजट में नहीं होता. ऐसे में सेकेंड हैंड कार कम कीमत में कार खरीदने का अच्छा विकल्प बन सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
करोल बाग में कई ऑप्शन - करोल बाग में छोटी हैचबैक से लेकर SUV और लग्जरी कारों तक कई विकल्प मिल सकते हैं. अलग-अलग डीलर्स होने से मोलभाव और तुलना का मौका भी रहता है.
Credit : Canva (Representaive Image)
मोती नगर भी है विकल्प- मोती नगर में अलग-अलग बजट और मॉडल की पुरानी कारें मिल सकती हैं. कुछ जगहों पर फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध होती है, जिससे खरीदारी आसान हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
पीतमपुरा और प्रीत विहार - इन इलाकों में भी कई ब्रांड और मॉडल की सेकेंड हैंड कारें मिल जाती हैं. अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से कारों की कीमत की तुलना करना बेहतर रहेगा.
Credit : Canva (Representative Image)
2.50 लाख से शुरुआत - करीब 2.50 लाख रुपये के बजट में भी सेकेंड हैंड कार मिलने का विकल्प मौजूद है. हालांकि कीमत कार के मॉडल, साल, किलोमीटर और कंडीशन पर निर्भर करेगी.
Credit : Canva (Representative Image)
वारंटी मिले तो फायदा- अगर पुरानी कार पर वारंटी मिल रही है तो खरीदार को अतिरिक्त भरोसा मिल सकता है. लेकिन खरीदने से पहले वारंटी में शामिल पार्ट्स और उसकी सभी शर्तें जरूर पढ़ें,
Credit : Canva
सिर्फ कीमत देखकर न खरीदें- सस्ती कार देखकर तुरंत फैसला करना नुकसानदायक हो सकता है, इंजन, गियरबॉक्स, ब्रेक, टायर और सस्पेंशन की अच्छी तरह जांच जरूरी है.
Credit : Canva
सर्विस हिस्ट्री जरूर देखें - कार की सर्विस हिस्ट्री से पता चलता है कि उसका रखरखाव कैसा रहा है. पुराने एक्सीडेंट या बड़ी मरम्मत की जानकारी भी रिकॉर्ड से मिल सकती है.
Credit : Canva (Repesentaive Image)
डॉक्यूमेंट की जांच जरूरी - RC, इंश्योरेंस और PUC जैसे जरूरी दस्तावेज जरूर चेक करें. RC में दर्ज इंजन और चेसिस नंबर को कार से मिलाना भी बेहद जरूरी है.
Credit : Cnava
Download App