ज्यादा किराया वसूलने पर चुप न रहें - सरकारी बस में सफर के दौरान अगर कंडक्टर तय किराए से ज्यादा पैसे मांगता है, बकाया नहीं लौटाता या सही टिकट नहीं देता, तो आपको चुप रहने की जरूरत नहीं है.
Credit : Canva (Representative Image)
सबसे पहले हेल्पलाइन पर शिकायत करें-हर राज्य के रोडवेज और परिवहन निगम की अपनी शिकायत व्यवस्था होती है, जहां बस, ड्राइवर या कंडक्टर से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.
Credit : Canva(Representative Image)
यूपी में इस नंबर पर करें शिकायत- उत्तर प्रदेश में UPSRTC की टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 पर बस या कंडक्टर से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
बस स्टैंड पर भी कर सकते हैं शिकायत- अगर हेल्पलाइन से समाधान नहीं मिलता है, तो बस स्टैंड के स्टेशन प्रभारी या डिपो मैनेजर से मिलकर लिखित शिकायत भी दी जा सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
टिकट को संभालकर रखें- ज्यादा किराया वसूले जाने की शिकायत में टिकट सबसे अहम सबूत हो सकता है, इसलिए यात्रा खत्म होने के बाद भी टिकट को फेंकें नहीं.
Credit : Canva (Representative Image)
बस की पूरी जानकारी नोट करें-शिकायत करते समय बस नंबर, रूट, यात्रा की तारीख, समय और कंडक्टर का नाम या बैज नंबर जैसी जानकारी जरूर दें, ताकि मामले की जांच आसानी से हो सके.
Credit : Canva (Representative Image)
जरूरत पड़े तो सरकार के पोर्टल का सहारा लें - अगर परिवहन विभाग की शिकायत व्यवस्था से समाधान नहीं होता, तो राज्य की शिकायत निवारण सेवा या केंद्र सरकार के CPGRAMS जैसे सार्वजनिक शिकायत पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
फोटो-वीडियो से मजबूत होगी शिकायत-अगर स्थिति सुरक्षित हो तो टिकट, बस या संबंधित घटना की फोटो-वीडियो जैसी जानकारी संभालकर रखें, क्योंकि इससे आपकी शिकायत को साबित करने में मदद मिल सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
शिकायत नंबर जरूर संभालें-शिकायत दर्ज कराने के बाद मिलने वाला शिकायत नंबर या रसीद संभालकर रखें, क्योंकि इसी के जरिए आप बाद में अपनी शिकायत का स्टेटस चेक कर सकते हैं.