बारिश में कार मालिकों की बढ़ जाती है टेंशन - मानसून राहत के साथ कार मालिकों के लिए जलभराव, बाढ़ और इंजन खराब होने जैसी परेशानियां भी लेकर आता है.
Credit : Canva (Representative Imag)
सिर्फ बेसिक इंश्योरेंस काफी नहीं- बारिश या पानी से हुए हर नुकसान का क्लेम बेसिक कार इंश्योरेंस में मिले, यह जरूरी नहीं है.
Credit : Canva (Representative Image)
इंजन प्रोटेक्शन कवर - जलभराव या बाढ़ में पानी इंजन तक पहुंचने पर होने वाले महंगे रिपेयर खर्च से बचने के लिए यह कवर बेहद काम आता है.
Credit : Meta AI
जीरो डेप्रिसिएशन कवर - कार के पार्ट्स बदलने पर डेप्रिसिएशन की कटौती से बचने के लिए जीरो डेप कवर लिया जा सकता है, जिससे पार्ट्स की पूरी वैल्यू का क्लेम मिल सकता है.
Credit : MEta AI
रोडसाइड असिस्टेंस कवर - बारिश में कार रास्ते में बंद हो जाए या कहीं फंस जाए तो टोइंग, पंक्चर और छोटी-मोटी मदद के लिए यह कवर काम आता है.
Credit : Meta AI
कंज्यूमेबल्स कवर - इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ब्रेक ऑयल, ग्रीस, नट-बोल्ट और वॉशर जैसी चीजों का खर्च भी इस ऐड-ऑन के जरिए कवर किया जा सकता है.
Credit : Meta AI
टायर प्रोटेक्शन कवर - मानसून में गड्ढों और जलभराव के कारण टायर कटने या फटने पर यह कवर नुकसान की भरपाई में मदद करता है.
Credit : Meta AI
रिटर्न टू इनवॉइस कवर - अगर बाढ़ या जलभराव में कार को इतना नुकसान हो जाए कि वह पूरी तरह खराब हो जाए या चोरी हो जाए, तो यह कवर कार की खरीद कीमत के करीब क्लेम दिलाने में मदद कर सकता है.
Credit : Meta AI
मानसून से पहले कर लें तैयारी - भारी बारिश वाले इलाकों में रहने वाले कार मालिकों के लिए सही ऐड-ऑन कवर चुनना अचानक आने वाले बड़े खर्च से बचने का एक बेहतर तरीका हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App