गर्मियों में चूहे ठंडी और सुरक्षित जगह की तलाश में कई बार कार या बाइक के अंदर घुस जाते हैं और वहां की वायरिंग, सीट कवर व दूसरे पार्ट्स को कुतरकर हजारों रुपये का नुकसान कर सकते हैं.
Credit : Canva (Representative Image)
गाड़ी में चूहे घुसना क्यों है बड़ी परेशानी - चूहे गाड़ी के अंदर छिपकर तारों और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे कई बार गाड़ी स्टार्ट तक नहीं होती और रिपेयर का खर्च भी काफी बढ़ जाता है.
Credit : Canva (Representative Image)
पुदीना तेल से दूर भाग सकते हैं चूहे - पुदीना तेल की तेज खुशबू चूहों को पसंद नहीं होती, इसलिए कॉटन के टुकड़ों पर थोड़ा Peppermint Oil लगाकर उन्हें सीट के नीचे, डैशबोर्ड के पास और सुरक्षित जगहों पर रखा जा सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
कपूर की तेज गंध भी आएगी काम - कपूर को कपड़े या जालीदार पोटली में रखकर डिक्की, ग्लव बॉक्स या किसी सुरक्षित हिस्से में रखा जा सकता है, लेकिन इसे इंजन के गर्म या चलने वाले पार्ट्स के पास सीधे नहीं रखना चाहिए.
Credit : Canva
तंबाकू की गंध से भी दूरी बना सकते हैं चूहे - तंबाकू को छोटे कपड़े के पैकेट में बांधकर उसमें कुछ छेद कर दें और उसे गाड़ी के सुरक्षित हिस्से में रखें, ताकि इसकी तेज गंध चूहों को वहां टिकने से हतोत्साहित कर सके.
Credit : Canva (Representative Image)
उपाय के साथ सफाई भी जरूरी - गाड़ी के अंदर खाने-पीने की चीजें या उनके टुकड़े न छोड़ें और पार्किंग की जगह को साफ रखें, क्योंकि भोजन की गंध चूहों को आकर्षित कर सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
नुकसान से बचने के लिए रहें सावधान - अगर गाड़ी में चूहे के घुसने के संकेत दिखें या वायरिंग कटी हुई नजर आए, तो घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय गाड़ी की जांच मैकेनिक से जरूर करवाएं.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App