कार चलाते समय सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि उसका इलेक्ट्रिकल सिस्टम भी लगातार काम करता है और इसमें अल्टरनेटर की बड़ी भूमिका होती है.
Credit : Canva (Representative Image)
बैटरी वार्निंग लाइट जलने लगे - डैशबोर्ड पर बैटरी या ALT/GEN लाइट जलना इस बात का संकेत हो सकता है कि कार का चार्जिंग सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा.
Credit : Canva (Representative Image)
हेडलाइट्स अचानक पड़ने लगें मंद - अगर हेडलाइट्स या डैशबोर्ड की लाइटें आइडल पर डिम हों और एक्सेलरेशन पर फिर तेज हो जाएं, तो अल्टरनेटर कमजोर हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Iamge)
बैटरी बार-बार हो रही है डाउन - नई बैटरी भी बार-बार फ्लैट हो रही है तो हर बार बैटरी बदलने की बजाय अल्टरनेटर और चार्जिंग सिस्टम की जांच जरूर कराएं.
Credit : Canva (Repressentative Image)
इंजन से आने लगे अजीब आवाज - व्हाइनिंग, ग्राइंडिंग या स्क्वीलिंग जैसी आवाजें अल्टरनेटर की बियरिंग या बेल्ट में खराबी का संकेत हो सकती हैं.
Credit : Canva (representative Image)
कार के इलेक्ट्रिकल सिस्टम देने लगें झटके - पावर विंडो धीमी होना, रेडियो का बार-बार रीसेट होना या गेज का झपकना कम वोल्टेज की ओर इशारा कर सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
चलते-चलते कार हो जाए बंद - अल्टरनेटर पूरी तरह फेल होने पर बैटरी चार्ज नहीं होगी और कार चलते-चलते बंद भी हो सकती है, जिससे सड़क पर परेशानी बढ़ सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
कैसे करें अल्टरनेटर की जांच - मल्टीमीटर से बैटरी वोल्टेज चेक किया जा सकता है. इंजन बंद होने पर करीब 12.4–12.7V और इंजन चालू होने पर आमतौर पर 13.5–14.7V के आसपास रीडिंग देखी जाती है; असामान्य रीडिंग मिलने पर प्रोफेशनल जांच कराना बेहतर है.
Credit : Canva
सिर्फ बैटरी बदलना नहीं है समाधान - अगर अल्टरनेटर चार्ज नहीं कर रहा है, तो केवल बैटरी बदलने से समस्या दोबारा सामने आ सकती है.
Credit : Canva
समय रहते चार्जिंग सिस्टम की जांच कराने से अचानक ब्रेकडाउन और अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है.