नई कार पर Ribbon लगाकर चलाना पड़ सकता है भारी - नई कार घर लाने की खुशी में लोग अक्सर उसे बड़े Ribbon और फूलों से सजाकर सड़क पर निकलते हैं, लेकिन यही सजावट ट्रैफिक नियमों की नजर में परेशानी खड़ी कर सकती है.
Credit : canva (representative Image)
Visibility में रुकावट - अगर Ribbon विंडस्क्रीन या ड्राइवर के सामने का नजारा ढकता है, तो इससे सड़क देखने में दिक्कत हो सकती है और चालान का सामना करना पड़ सकता है.
Credit : canva
हादसे का बढ़ जाता है खतरा -तेज हवा में ढीला Ribbon उड़कर विंडस्क्रीन पर आ सकता है, जिससे अचानक सामने का रास्ता दिखाई न देने पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है.
Credit : Canva (Representative Image)
Number Plate न छिपाएं - फूलों और Ribbon की सजावट अगर नंबर प्लेट को ढक देती है, तो पुलिस के लिए वाहन का नंबर पढ़ना मुश्किल हो सकता है और इस पर कार्रवाई हो सकती है.
Credit : Cnava
बिना Registration न चलाएं - नई कार को सिर्फ शोरूम से निकाल लेना सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं देता। वैध Temporary या Permanent Registration से जुड़े दस्तावेज और नंबर होना जरूरी है.
Credit : Canva
कार सजाएं, लेकिन सावधानी से- नई कार की खुशी जरूर मनाएं, लेकिन सड़क पर निकलने से पहले ऐसा Ribbon और Decoration हटा दें जो Visibility या Number Plate को प्रभावित कर सकता है.