घर बैठे ऐसे कराएं कार का इंश्योरेंस -कार का इंश्योरेंस खत्म होने वाला है तो अब कहीं जाने की जरूरत नहीं, मोबाइल से कुछ मिनटों में पॉलिसी ले सकते हैं.
Credit : Pexels
पहले भरें कार की डिटेल-इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जाकर कार का रजिस्ट्रेशन नंबर, मॉडल, खरीदने का साल और पुरानी पॉलिसी की जानकारी भरें.
Credit : Pexels
चुनें सही इंश्योरेंस प्लान- आपकी जरूरत के हिसाब से थर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस का विकल्प चुना जा सकता है.
Credit : Pexels
कवरेज जरूर चेक करें - पॉलिसी खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि किन चीजों का कवर मिल रहा है और किन चीजों को पॉलिसी में शामिल नहीं किया गया है.
Credit : Pexels
कवरेज जरूर चेक करें - पॉलिसी खरीदने से पहले यह जरूर देखें कि किन चीजों का कवर मिल रहा है और किन चीजों को पॉलिसी में शामिल नहीं किया गया है.
Credit : Pexels
कीमतों की तुलना करें - एक ही प्लान के लिए अलग-अलग कंपनियों का प्रीमियम चेक करें, ताकि बेहतर कवरेज के साथ सही कीमत वाली पॉलिसी मिल सके.
Credit : Pexels
नो क्लेम बोनस का फायदा - अगर पिछले साल आपने कोई इंश्योरेंस क्लेम नहीं लिया है, तो रिन्यूअल के समय नो क्लेम बोनस का लाभ मिल सकता है.
Credit : Pexels
ऑनलाइन मिल सकती है छूट - कई कंपनियां ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने पर डिस्काउंट देती हैं, इसलिए पेमेंट करने से पहले उपलब्ध ऑफर्स जरूर चेक करें.
Credit : Pexles
सिर्फ सस्ती पॉलिसी न लें - कम प्रीमियम के साथ पॉलिसी का कवरेज, सुविधाएं और क्लेम से जुड़ी शर्तें देखना भी बेहद जरूरी है.
Credit : Pexles
पेमेंट के बाद पॉलिसी - जरूरी जानकारी और दस्तावेज जमा करने के बाद ऑनलाइन पेमेंट करें, जिसके बाद पॉलिसी आमतौर पर ईमेल या मोबाइल पर मिल जाती है।
Credit : Pexels
फोन में सेव रखें कॉपी- पॉलिसी की डिजिटल कॉपी अपने फोन में सेव रखें और उसकी वैधता की तारीख भी समय-समय पर चेक करते रहें.
Credit : Pexels
Download App