गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना आपकी जेब के साथ-साथ आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
फोन चलाना पड़ सकता है महंगा - ड्राइविंग के दौरान हाथ में मोबाइल फोन पकड़कर बात करना या उसका इस्तेमाल करना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है और पुलिस कार्रवाई कर सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड - बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जा सकता है और गंभीर मामलों में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती ह.
Credit : Canva (Representative Image)
ड्राइविंग में पूरा ध्यान जरूरी- गाड़ी चलाते समय हाथ में मोबाइल, कागज या दूसरी चीज पकड़ने से ध्यान भटक सकता है, जिससे सड़क हादसे का खतरा बढ़ जाता है.
Credit : Canva (Representative Image)
GPS इस्तेमाल कर सकते हैं -हां, रास्ता देखने के लिए GPS या नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन फोन हाथ में पकड़कर नहीं चलाना चाहिए.
Credit : Canva (representative image)
फोन कहां रखें- नेविगेशन के लिए मोबाइल को डैशबोर्ड पर मोबाइल होल्डर में फिक्स कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ब्लूटूथ या हैंड्स-फ्री सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Credit : Canva (Reprsentative image)
जरूरी कॉल आए तो क्या करें- अगर कॉल या मैसेज बेहद जरूरी है, तो गाड़ी को किसी सुरक्षित जगह पर पार्क करने के बाद ही फोन का इस्तेमाल करें.
Credit : Canva
बाइक वालों को भी रहना होगा सावधान - बाइक चलाते समय फोन पर बात करना या ईयरफोन लगाकर चलना भी बेहद खतरनाक हो सकता है और ट्रैफिक कार्रवाई की वजह बन सकता है,