E20 पेट्रोल पर बड़ा एक्शन - E20 पेट्रोल की क्वालिटी को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार ने देशभर में बड़ा चेकिंग अभियान शुरू किया है.
Credit : Pexels
2,500 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर बिक्री बंद - क्वालिटी मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले 2,500 से अधिक पेट्रोल पंपों पर फिलहाल पेट्रोल की बिक्री रोक दी गई है.
Credit : Pexels
इंडियन ऑयल के सबसे ज्यादा पंप कार्रवाई की जद में - आंकड़ों के मुताबिक, इंडियन ऑयल के करीब 1,257, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 915 और भारत पेट्रोलियम के 401 आउटलेट्स पर बिक्री रोकी गई है.
Credit : Pexels
पेट्रोल में पानी और क्लोराइड की शिकायत - जांच के दौरान कुछ जगहों पर पेट्रोल में तय सीमा से ज्यादा नमी और क्लोराइड पाए जाने की शिकायत सामने आई, जिससे गाड़ियों के फ्यूल सिस्टम पर असर पड़ सकता है.
Credit : Canva )Representative Image)
मानसून में बढ़ी पानी घुसने की समस्या - बारिश के मौसम में जमीन के नीचे बने पेट्रोल स्टोरेज टैंकों में पानी जाने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे ईंधन की क्वालिटी खराब हो सकती है.
Credit : Pexels
फ्यूल इंजेक्टर और इंजन को नुकसान - खराब या दूषित पेट्रोल की वजह से फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप और इंजन के कुछ हिस्सों में खराबी आने की शिकायतें सामने आई हैं.
Credit : Pexels
दिन में कई बार होगी टैंक की जांच - देशभर के पेट्रोल पंपों पर अंडरग्राउंड स्टोरेज टैंकों में पानी घुसने की जांच को सख्त किया गया है और कई बार टेस्टिंग की व्यवस्था की गई है.
Credit : Pexel
ऑटोमेटेड सिस्टम रखेगा नजर - करीब 85 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जो टैंक में नमी या गड़बड़ी का पता चलने पर सप्लाई रोकने में मदद करते हैं.
Credit : Canva
ऑटो कंपनियों की शिकायत के बाद सख्ती -मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा समेत ऑटो कंपनियों की ओर से फ्यूल सिस्टम में खराबी की शिकायतों के बाद सरकार के स्तर पर क्वालिटी कंट्रोल को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है.