121 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ FASTag Local Pass - NHAI ने देशभर के 121 टोल प्लाजा पर ऑनलाइन FASTag ‘लोकल पास’ की सुविधा शुरू कर दी है.
Credit : Canva (Representative Image)
घर बैठे मिलेगा लोकल पास- अब योग्य वाहन मालिक ‘राजमार्गयात्रा’ ऐप के जरिए ऑनलाइन मासिक लोकल पास के लिए आवेदन कर सकेंगे.
Credit : Canva (Representative Image)
20 KM के दायरे वालों को फायदा- जिस व्यक्ति का पता संबंधित टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है, वह इस सुविधा के लिए पात्र हो सकता है.
Credit : Canva (Reprsenatative Image)
टोल प्लाजा जाने की जरूरत नही - पहले लोकल पास के लिए टोल प्लाजा जाकर डॉक्युमेंट जमा करने पड़ते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है .
Credit : Canva (Representative Image)
DigiLocker और VAHAN से होगा वेरिफिकेशन- सिस्टम DigiLocker और VAHAN जैसी सरकारी डिजिटल सेवाओं से जानकारी लेकर पता और वाहन की डिटेल वेरिफाई करेगा.
Credit : Canva (Representative Image)
महीनेभर कर सकेंगे अनलिमिटेड सफर- लोकल पास मिलने के बाद पात्र यात्री लागू नियमों के अनुसार संबंधित टोल प्लाजा से पूरे महीने अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे.
Credit : Canva ( Representative Image)
FASTag Annual Pass भी है विकल्प- सरकार का FASTag Annual Pass भी प्राइवेट कार, जीप और वैन वालों के लिए टोल खर्च कम करने का विकल्प देता है.
Credit : Canva (Representative Image)
₹3,000 में 200 ट्रिप- Annual Pass की कीमत ₹3,000 है और इसमें 200 ट्रिप शामिल हैं, यानी प्रति ट्रिप प्रभावी खर्च करीब ₹15 पड़ता है.
Credit : Canva (Representative Image)
हर टोल रोड पर नहीं चलेगा Annual Pass- यह पास NHAI द्वारा संचालित नेशनल हाईवे और नेशनल एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लागू है, राज्य या स्थानीय निकायों की टोल सड़कों पर नहीं.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App