Expressway पर गाड़ी खराब हो जाए तो क्या करें -तेज रफ्तार एक्सप्रेसवे पर अचानक वाहन खराब होना काफी खतरनाक हो सकता है. ऐसे समय घबराने के बजाय कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर खुद को और यात्रियों को सुरक्षित रखा जा सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
गाड़ी को मुख्य लेन से हटाएं - सबसे पहले कोशिश करें कि वाहन को मुख्य लेन से हटाकर सुरक्षित जगह या निर्धारित इमरजेंसी स्टॉपिंग एरिया में खड़ा करें। चलती लेन में गाड़ी रोकना पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
हैजर्ड लाइट तुरंत ऑन करें - अगर गाड़ी आगे नहीं बढ़ पा रही है तो तुरंत हैजर्ड लाइट्स चालू कर दें. इससे पीछे से आने वाले ड्राइवरों को खराब वाहन के बारे में पहले से संकेत मिल जाएगा.
Credit : Canva (Representative Image)
सड़क पर खड़े न हों - वाहन रुकने के बाद यात्री सड़क या ट्रैफिक वाली दिशा में जाने से बचें. एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के पास खड़े होकर मरम्मत करना या सामान निकालना भी जोखिम भरा हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
1033 पर करें कॉल - NHAI की 1033 हेल्पलाइन हाईवे और एक्सप्रेसवे पर आपात स्थिति में मदद के लिए उपलब्ध है.
Credit : Canva (Representative Image)
कॉल करते समय अपनी लोकेशन, एक्सप्रेसवे का नाम, यात्रा की दिशा और नजदीकी टोल प्लाजा या इंटरचेंज की जानकारी जरूर दें.
Credit : Canva (Representative Image)
लोकेशन शेयर करना न भूलें - अगर मोबाइल में लोकेशन शेयर करने की सुविधा है, तो मदद मांगते समय अपनी लाइव या सटीक लोकेशन साझा करें. इससे सहायता टीम को आप तक जल्दी पहुंचने में आसानी हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
सबसे जरूरी बात - एक्सप्रेसवे पर वाहन खराब होने पर जल्दबाजी में सड़क पर उतरना सबसे बड़ी गलती हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
पहले खुद को सुरक्षित करें, हैजर्ड लाइट ऑन करें और जरूरत पड़ने पर 1033 पर मदद मांगें.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App