EV में अचानक आग क्यों लग जाती है - देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन बीच-बीच में सामने आने वाली आग की घटनाएं लोगों की चिंता भी बढ़ा रही हैं. हाल ही में नोएडा में चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक वाहन में आग लग गई. शुरुआती जांच में बैटरी की खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है.
Credit : Canva (Representative Image)
क्या है 'थर्मल रनअवे' - विशेषज्ञों के मुताबिक, लिथियम-आयन बैटरी के किसी एक सेल के ज्यादा गर्म होने पर 'थर्मल रनअवे' की स्थिति बन जाती है. इस दौरान गर्मी तेजी से दूसरे सेल्स तक फैलती है और पूरी बैटरी आग की चपेट में आ सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
पानी डालने से आग पूरी तरह क्यों नहीं बुझती - बैटरी के अंदर रासायनिक प्रक्रिया लंबे समय तक चलती रहती है. इसलिए ऊपर से पानी डालने के बाद भी आग दोबारा भड़क सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
भारत में EV बैटरी में आग लगने की बड़ी वजहें - भारत की गर्म जलवायु के हिसाब से बैटरी का डिजाइन न होना ओवरहीटिंग का बड़ा कारण बन सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
कमजोर कूलिंग सिस्टम भी बढ़ाता है खतरा - अगर बैटरी का थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करता, तो बैटरी जरूरत से ज्यादा गर्म हो सकती है.
Credit : canva
खराब क्वालिटी की बैटरी से रहें सावधान - सस्ती या नकली बैटरियां सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा जोखिम पैदा करती हैं. ऐसी बैटरियों में आग लगने का खतरा अधिक होता है.
गलत चार्जर बना सकता है बड़ी मुसीबत - लोकल या गलत रेटिंग वाले चार्जर का इस्तेमाल बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे चार्जिंग के दौरान ओवरहीटिंग बढ़ सकती है.
Credit : canva
लोकल रिपेयरिंग भी पड़ सकती है भारी - अनधिकृत तरीके से बैटरी में बदलाव या लोकल मैकेनिक से रिपेयरिंग करवाने पर सुरक्षा से समझौता हो सकता है.
Credit : canva
किन वजहों से अचानक बढ़ जाता है आग का खतरा - ओवरचार्जिंग, खराब BMS, दुर्घटना में बैटरी को नुकसान और तेज धूप में चार्जिंग जैसी वजहें आग का जोखिम बढ़ा सकती हैं.
Credit : canva
चार्जिंग के दौरान इन बातों का रखें ध्यान - हमेशा कंपनी का ओरिजिनल और प्रमाणित चार्जर ही इस्तेमाल करें. इससे बैटरी सुरक्षित रहती है.
Credit : Canva
खुली जगह पर करें चार्जिंग - वाहन को ऐसी जगह चार्ज करें जहां हवा का अच्छा इंतजाम हो, बंद और गर्म जगह पर चार्जिंग से बचें.
Credit : Canva
खराबी दिखे तो तुरंत सर्विस सेंटर जाएं - बैटरी या चार्जिंग में कोई भी दिक्कत नजर आए तो खुद छेड़छाड़ न करें. केवल अधिकृत सर्विस सेंटर से ही जांच कराएं.EV चार्ज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि घर की वायरिंग और इलेक्ट्रिकल सिस्टम चार्जिंग का लोड आसानी से संभाल सके.