सिर्फ हेलमेट पहनना काफी नहीं - अगर आप रोजाना बाइक से सफर करते हैं, तो हेलमेट आपकी सुरक्षा की पहली ढाल है . यह सिर्फ चालान से बचाने के लिए नहीं, बल्कि सड़क हादसे के समय आपकी जान बचाने के लिए भी बेहद जरूरी होता है. लेकिन अब सिर्फ हेलमेट पहन लेना काफी नहीं है. अगर आपने कुछ जरूरी नियमों का पालन नहीं किया, तो हेलमेट पहनने के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है.
Credit : Image Source: Canva (Representative Image)
हेलमेट की स्ट्रैप लॉक नहीं करना - कई लोग हेलमेट तो पहन लेते हैं, लेकिन उसकी स्ट्रैप या लॉक बंद नहीं करते. यह आदत आपकी सुरक्षा के साथ-साथ जेब पर भी भारी पड़ सकती है. ट्रैफिक नियमों के अनुसार अगर हेलमेट की स्ट्रैप ठीक से बंद नहीं है, तो इसे बिना हेलमेट वाहन चलाने के बराबर माना जा सकता है. ऐसी स्थिति में ₹1000 तक का चालान किया जा सकता है.
Credit : Image Source: Canva (Representative Image)
हादसे के समय बढ़ जाता है खतरा - बिना लॉक किया हुआ हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर से आसानी से निकल सकता है. ऐसे में सिर पर गंभीर चोट लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए हर बार बाइक स्टार्ट करने से पहले हेलमेट की स्ट्रैप अच्छी तरह कसकर जरूर बांधें.
Credit : Canva ( Representative Image)
ISI मार्क वाला हेलमेट ही है सही विकल्प - भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से प्रमाणित ISI मार्क वाला हेलमेट पहनना ही मान्य है. ऐसा हेलमेट न सिर्फ कानूनी रूप से सही है, बल्कि दुर्घटना के समय बेहतर सुरक्षा भी देता है.
Credit : Canva (Representative Image)
सुरक्षा भी, नियमों का पालन भी -हेलमेट सिर्फ पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें.
Credit : Canva(Representative Image)
हमेशा ISI मार्क वाला हेलमेट चुनें और उसकी स्ट्रैप ठीक से लॉक करें. यह छोटी-सी सावधानी आपकी जान भी बचा सकती है और चालान से भी बचा सकती है.
Credit : Canva(Representative Image)
Download App