क्या आप भी करते हैं क्लच राइडिंग - बाइक चलाते समय बार-बार क्लच दबाकर रखना आम आदत लग सकती है. लेकिन यही आदत आपकी जान और जेब दोनों पर भारी पड़ सकती है.
Credit : Canva
क्या होती है क्लच राइडिंग- जब बाइक चलते समय क्लच को आधा दबाकर रखा जाता है, उसे क्लच राइडिंग कहते हैं. भारत में लाखों राइडर्स अनजाने में यह गलती रोज़ करते हैं.
Credit : Canva
इंजन और गियरबॉक्स पर पड़ता है असर - आधा क्लच दबाने पर इंजन और गियरबॉक्स का संपर्क पूरी तरह नहीं टूटता. इससे क्लच प्लेट्स लगातार रगड़ खाती रहती हैं और जल्दी घिस जाती हैं.
Credit : Canva
बीच रास्ते में बंद पड़ सकती है बाइक - लगातार क्लच राइडिंग से क्लच प्लेट्स जल सकती हैं .ऐसी स्थिति में इंजन चालू रहेगा, लेकिन बाइक आगे नहीं बढ़ेगी.
Credit : Canva
माइलेज हो सकता है आधा - आधा क्लच दबाने से इंजन की पूरी ताकत पहियों तक नहीं पहुंचती. इससे ईंधन की खपत बढ़ती है और माइलेज तेजी से घट जाता है.
Credit : Canva
जेब पर पड़ेगा बड़ा बोझ - 50 kmpl देती है, तो माइलेज 25-30 kmpl तक गिर सकता है. साथ ही बार-बार क्लच असेंबली बदलवाने का खर्च अलग से उठाना पड़ सकता है.
Credit : Canva
ढलान पर क्लच दबाना खतरनाक - कई लोग पेट्रोल बचाने के लिए ढलान पर क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं. यह आदत गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है..
Credit : Canva
क्यों बढ़ जाता है एक्सीडेंट का खतरा- क्लच दबाते ही बाइक फ्री-रोल करने लगती है और रफ्तार अचानक बढ़ सकती है. इस दौरान इंजन ब्रेकिंग बंद हो जाती है और बाइक नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है.
Credit : Canva
Download App