Advertisement
अब काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सिर्फ 45 पैसे में 10 लाख की सुरक्षा; जानें कब से लागू होगा नियम
Railway Insurance: रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू किए जाने की बात कही गई है. इसका मकसद यात्रियों को कम खर्च में यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा देना है..
Advertisement
Indian Railway: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है... अब रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी ट्रेन यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस लेने की सुविधा मिलेगी....इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करने के बजाय रेलवे स्टेशन की खिड़की से टिकट लेना पसंद करते हैं...रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू किए जाने की बात कही गई है.... इसका मकसद यात्रियों को कम खर्च में यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा देना है...
सिर्फ 45 पैसे में मिलेगा 10 लाख रुपये तक का बीमा
इस बीमा योजना की सबसे खास बात इसका कम प्रीमियम है...जानकारी के मुताबिक, यात्री महज 45 पैसे प्रति व्यक्ति देकर 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर ले सकेंगे.. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि बीमा की राशि और भुगतान बीमा पॉलिसी की शर्तों के अनुसार ही होगा...इस सुविधा से खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा मिल सकता है, जो आरक्षित टिकट रेलवे स्टेशन के काउंटर से बुक कराते हैं...
Advertisement
दुर्घटना होने पर कितना मिलेगा मुआवजा?
Advertisement
यात्रा के दौरान किसी दुर्घटना में यात्री की मृत्यु होने या स्थायी रूप से पूरी तरह दिव्यांग होने की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलने की जानकारी दी गई है।///वहीं, स्थायी आंशिक दिव्यांगता होने पर 7.5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकती है... इसके अलावा, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने और इलाज पर होने वाले खर्च के लिए 2 लाख रुपये तक का कवर निर्धारित बताया गया है... हालांकि, वास्तविक भुगतान बीमा पॉलिसी की शर्तों और दुर्घटना की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा..
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, टोल प्लाजा पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Advertisement
बीमा लेना जरूरी नहीं, यात्री की मर्जी से मिलेगी सुविधा
रेलवे की इस सुविधा में यात्रियों को बीमा लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा.. यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा. यानी टिकट खरीदते समय यात्री अपनी इच्छा से बीमा का विकल्प चुन सकेंगे.. अगर कोई यात्री बीमा नहीं लेना चाहता, तो वह इसे छोड़ भी सकता है.
किन यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा?
Advertisement
बताई गई जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यह सुविधा रेलवे के आरक्षण काउंटरों से खरीदे जाने वाले आरक्षित टिकटों के लिए होगी.. इसमें स्लीपर और एसी जैसी आरक्षित श्रेणियों के यात्री शामिल हो सकते हैं... हालांकि, यात्रा से पहले रेलवे या संबंधित बीमा कंपनी से इसकी लागू होने की तारीख, पात्रता और नियमों की पुष्टि जरूर कर लें...
ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है..अब रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी ट्रेन यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस लेने की सुविधा मिलेगी.. इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है, जो ऑनलाइन टिकट बुक करने के बजाय रेलवे स्टेशन की खिड़की से टिकट लेना पसंद करते हैं.. रेलवे बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू किए जाने की बात कही गई है... इसका मकसद यात्रियों को कम खर्च में यात्रा के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं से आर्थिक सुरक्षा देना है...
यह भी पढ़ें