Advertisement
राशन कार्ड में पत्नी-बच्चों का नाम जोड़ना हुआ आसान! सरकार ने जारी किया WhatsApp नंबर
Ration Card: सरकारी राशन का लाभ लेने से लेकर कई दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक, इसकी अहम भूमिका होती है. लेकिन जब परिवार में शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ना हो या बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम दर्ज कराना हो, तो कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
Advertisement
Ration Card: राशन कार्ड आज भी देश के लाखों परिवारों के लिए एक जरूरी दस्तावेज है.. सरकारी राशन का लाभ लेने से लेकर कई दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक, इसकी अहम भूमिका होती है. लेकिन जब परिवार में शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ना हो या बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम दर्ज कराना हो, तो कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कभी दस्तावेजों की कमी तो कभी सत्यापन में देरी के कारण काम अटक जाता है.. ऐसे में राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने या हटाने से जुड़ी शिकायत दर्ज कराने के लिए कुछ ऑनलाइन और अन्य माध्यमों की जानकारी काम आ सकती है...
शादी के बाद पत्नी और बच्चे का नाम कैसे जुड़वाएं?
अगर आपके घर में शादी हुई है या हाल ही में बच्चे का जन्म हुआ है, तो राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम दर्ज कराना जरूरी हो सकता है.. इसके लिए संबंधित राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग के नियमों के अनुसार आवेदन करना होता है.. हालांकि, कई बार आवेदन करने के बाद भी संशोधन में देरी होती है या किसी कारण से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती। ऐसी स्थिति में शिकायत दर्ज कराकर अपने आवेदन की समस्या संबंधित विभाग तक पहुंचाई जा सकती है..
Advertisement
राशन कार्ड में शिकायत कहां और कैसे करें?
Advertisement
उपलब्ध कराए गए पोस्टर के मुताबिक, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के लिए अन्न सहायता विकल्प पर जाकर राशन कार्ड संबंधी शिकायत का विकल्प चुनना होगा.. इसके बाद राशन कार्ड में संशोधन वाले विकल्प के जरिए सदस्य का नाम जोड़ने या हटाने से जुड़ी शिकायत दर्ज की जा सकती है...
इसके अलावा, पोस्टर में WhatsApp नंबर 9868200445 पर संदेश भेजकर शिकायत करने और IVRS नंबर 14457 पर कॉल करने का विकल्प भी दिया गया है. इन माध्यमों का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित राज्य में इनकी उपलब्धता और आधिकारिक होने की पुष्टि जरूर कर लें.....
Advertisement
कौन-कौन से दस्तावेज रखने होंगे तैयार?
राशन कार्ड में संशोधन के दौरान जरूरी दस्तावेज आपके आवेदन के प्रकार पर निर्भर करते हैं.. अगर नवजात बच्चे का नाम जुड़वाना है, तो उसका जन्म प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है.. शादी के बाद पत्नी का नाम जोड़ने के लिए विवाह प्रमाण पत्र और निवास से जुड़े दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। वहीं, किसी सदस्य की मृत्यु के बाद उसका नाम हटाने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है..
Advertisement
इसके अलावा, परिवार के मुखिया और संबंधित सदस्य का पहचान प्रमाण भी तैयार रखें...अलग-अलग राज्यों में दस्तावेजों और आवेदन की प्रक्रिया में अंतर हो सकता है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपने राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) पर जानकारी जरूर जांच लें..
शिकायत करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर राशन कार्ड में नाम जोड़ने या हटाने का आवेदन लंबे समय से अटका हुआ है, तो शिकायत दर्ज करते समय आवेदन संख्या और संबंधित दस्तावेज अपने पास रखें. .इससे शिकायत की स्थिति जानने में आसानी हो सकती है...ध्यान रखें कि शिकायत दर्ज करने से नाम अपने आप नहीं जुड़ता; इसके लिए विभागीय जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी है..
Advertisement
यह भी पढ़ें