Advertisement
मुंबई में बैठा था दूल्हा तो निकाह के लिए 100 फ़ीट के मोबाइल टावर पर चढ़ गई दुल्हन, फिर काजी ने ऐसे कराई शादी
फिल्मों में तो आपने कई ड्रामेटिक सीन देखे होंगे, लेकिन कभी कभी रियल लाइफ में भी फिल्मी सीन देखने को मिल जाते हैं, वहीं हाल ही में यूपी के बहराइच जिले में भी एक ड्रामेटिक सीन देखने को मिला. जब 19 साल की एक लड़की 100 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसने नीचे आने से तब तक इनकार कर दिया, जब तक कि उसका निकाह उसके प्रेमी से नहीं करा दिया जाता, जो कि फिलहाल मुंबई में काम करता है.
Advertisement
प्यार में इंसान इस हद तक चला जाता है कि उसे ख़ुद भी नहीं एहसास होता की वो क्या कर रहा है. यूपी के बहराइच जिले से एक मामला सामने आया है, जो कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के टाइटल से बिलकुल मेल खाता है.
प्रेमी के लिए 100 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई लड़की
फिल्मों में तो आपने कई ड्रामेटिक सीन देखे होंगे, लेकिन कभी कभी रियल लाइफ में भी फिल्मी सीन देखने को मिल जाते हैं, वहीं हाल ही में यूपी के बहराइच जिले में भी एक ड्रामेटिक सीन देखने को मिला. जब 19 साल की एक लड़की 100 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. उसने नीचे आने से तब तक इनकार कर दिया, जब तक कि उसका निकाह उसके प्रेमी से नहीं करा दिया जाता, जो कि फिलहाल मुंबई में काम करता है.
Advertisement
ये सारा ड्रामा तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक चला, जिसके बाद पुलिस, परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने फोन पर ही निकाह करवाकर मामले को सुलझा लिया, साथ ही लड़की को भी टॉवर से सुरक्षित नीचे उतारा.
Advertisement
शादी के ख़िलाफ़ था दोनों का परिवार
बता दें कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 60 किमी दूर मोतीपुर इलाके के चौधरी गाँव में हुई. लड़की, 21 साल के एक लड़के नूरुद्दीन के साथ अपने रिश्ते को लेकर अपनी मां से हुए विवाद के बाद, सुबह करीब 8 बजे टावर पर चढ़ गई थी. बताया जा रहा है कि मोतीपुर थाना क्षेत्र के बस्थनवा गाँव की रहने वाली लड़की का अपने ही गाँव के नूरुद्दीन से काफी समय से चक्कर चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे.
Advertisement
प्रेमी से शादी करने के बाद ही नीचे उतरेगी लड़की
स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की ने नीचे आने की बार-बार की गई अपील को ठुकरा दिया और धमकी दी कि अगर कोई उसके पास आने की कोशिश करेगा, तो वह कूद जाएगी. उसने जिद की कि वह अपने प्रेमी से शादी करने के बाद ही नीचे उतरेगी.
ऑनलाइन फोन पर ही कराया गया निकाह
Advertisement
महिला पुलिसकर्मियों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित नीचे आने के लिए मनाने की कोशिश की. जब ये कोशिशें नाकाम रहीं, तो ग्रामीणों ने दोनों परिवारों से संपर्क किया. लड़की का प्रेमी, जो काम के सिलसिले में दो महीने पहले मुंबई चला गया था, उससे शादी करने के लिए राजी हो गया. मामले को सुलझाने के लिए एक स्थानीय काजी को बुलाया गया, जिन्होंने ऑनलाइन फोन पर ही निकाह कराया. दोनों की सहमति मिलने के बाद, दूर से ही निकाह करा दिया गया.
🚨 बहराइच के चौधरी गांव से जुड़ा मामला चर्चा में! 👀 स्थान: चौधरी गांव, जनपद बहराइच, उत्तर प्रदेश 📢 ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें BAHRAICH UJALA के साथ। #Bahraich #tower @DMBahraich @bahraichpolice https://t.co/PwOMT4z7uz
— Social worker ramdheeraj (@SWworkerup40) ?ref_src=twsrc%5Etfw">October 23, 2026
लड़की टावर से नीचे आने के लिए तैयार हो गई
Advertisement
निकाह संपन्न होने का यकीन होने पर, लड़की टावर से नीचे आने के लिए तैयार हो गई और महिला पुलिसकर्मियों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. हालांकि, इस घटना के बाद भी तनाव बना रहा, क्योंकि लड़की की मां ने शादी का विरोध जारी रखा. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि अगर वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है, तो वह घर छोड़ सकती है.
निकाह के बाद क्या बोली पुलिस
यह भी पढ़ें
बाद में पुलिस लड़की और उसके परिवार को काउंसलिंग के लिए थाने ले गई, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया. मोतीपुर के एसएचओ ब्रह्मानंद गौर ने बताया कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद के चलते टावर पर चढ़ गई थी. उन्होंने कहा, "निकाह के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. अगर कोई शिकायत मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी.”