Advertisement
तकलीफ में था डिलीवरी बॉय… अनंत अंबानी ने कर दिया कुछ ऐसा, भावुक हो गया सोशल मीडिया, Video वायरल
एक छोटी सी मदद किसी की जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव ला सकती है. इसकी एक झलक तब दिखी जब ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय के लिए अनंत अंबानी ने बड़ा कदम उठाया.
Advertisement
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी इन दिनों चर्चा में है. वजह है उनका एक वीडियो जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को उनका मुरीद बना दिया. अनंत अंबानी ने एक बार फिर अपनी नेकदिली और दरियादिली का परिचय देते हुए एक डिलीवरी बॉय की तकलीफ समझी और उसके लिए बड़ा कदम उठाया.
एक छोटी सी मदद किसी की जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव ला सकती है. इसकी एक झलक तब दिखी जब ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को अनंत अंबानी ने एक स्कूटर भेजा. डिलीवरी बॉय साइकिल से ऑर्डर पूरे करता था. इतने पैसे नहीं थे कि बाइक या स्कूटर ले सके. ऐसे में अनंत अंबानी ने उसे सरप्राइज देते हुए स्कूटर भेजा तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े.
Viral हुआ Video
Advertisement
इस वीडियो में मुंबई के सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन मंसूरी नजर आ रहे हैं. जो डिलीवरी बॉय को अनंत अंबानी की भेजी हुई स्कूटी सौंप रहे हैं. हुसैन मंसूरी ने डिलीवरी बॉय को बताया कि अनंत अंबानी ने उनकी मेहनत को देखते हुए ये तोहफा दिया है.
Advertisement
वीडियो में देख सकते हैं जैसे ही हुसैनी मंसूरी डिलीवरी बॉय को स्कूटी सौंपते हैं वो भावुक होकर उनसे गले लग जाता है और अनंत अंबानी का शुक्रिया करता है. डिलीवरी बॉय अनंत अंबानी के लिए दुआएं मांगता है और वो कहता है, कि अनंत और भी तरक्की करें. उनके पास सब कुछ होते हुए भी उन्होंने गरीबों के बारे में सोचा. इस वीडियो के वायरल होने के बाद अनंत अंबानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि भगवान ने बिल्कुल सही इंसान को बिलिनेयर बनाया है.
जब तालाब में रहने वाले बीमार का मुंबई में करवाया इलाज
Advertisement
यह पहला मौका नहीं है जो अनंत अंबानी ने दरियादिली या मानवीय पहल की है. इससे पहले उन्होंने बंगाल में तालाब में रहने वाले इक़बाल को एयरलिफ्ट कर मुंबई बुलाया था और उनका इलाज करवाया था. इकबाल को दुर्लभ बीमारी थी जिसके चलते वह पानी से बाहर नहीं निकल सकते थे. पानी से बाहर निकलते ही उनकी हालत खराब होने लगती थी. इकबाल कई सालों से एक तालाब में रहने को मजबूर थे.
यह भी पढ़ें- सूट-बूट नहीं वर्दी के लिए थी तड़प… सेना में अफसर बनने के लिए छोड़ा 46 लाख का पैकेज, कौन हैं शारदेंदु तिवारी?
यह भी पढ़ें
इकबाल के लिए पानी सिर्फ पानी नहीं रहा, बल्कि उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. अदृश्य और दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे इकबाल के घरवालों के पास उसकी बीमारी का इलाज करवाने के लिए इतने पैसे नहीं हैं. जब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसकी मदद के लिए आवाज उठाने लगे. ऐसे में अनंत अंबानी इकबाल को मुंबई बुलाया. उन्होंने बकायदा इकबाल को लाने के लिए अपनी टीम को मुर्शिदाबाद भेजा. टीम इकबाल को एयरलिफ्ट कर अपने साथ लेकर गई.