Advertisement
Nokia बनाने वाली कंपनी का नया फ्लिप फोन लॉन्च, AI असिस्टेंट करेगा बात; मिलेगी 1450mAh की बैटरी
Nokia Flip Phone: इस फोन को खास तौर पर सीनियर सिटीजन्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे खास बात इसमें मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट है, जो यूजर्स से बातचीत करने, कहानियां सुनाने और मेमोरी गेम्स खेलने जैसे काम कर सकता है.
Advertisement
Nokia Flip Phone: टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन और AI का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बुजुर्गों के लिए इनका इस्तेमाल कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है.. इसी बात को ध्यान में रखते हुए HMD ने अपना नया फीचर फोन HMD 2660 Flip Senior Edition पेश किया है. इस फोन को खास तौर पर सीनियर सिटीजन्स की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है. इसकी सबसे खास बात इसमें मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट है, जो यूजर्स से बातचीत करने, कहानियां सुनाने और मेमोरी गेम्स खेलने जैसे काम कर सकता है. कंपनी का मकसद बुजुर्गों के लिए टेक्नोलॉजी को आसान और उपयोगी बनाना है.
HMD 2660 Flip Senior Edition की कीमत
HMD के इस नए फोन को फिलहाल ब्रिटेन के बाजार में पेश किया गया है. इसकी कीमत 79.99 ब्रिटिश पाउंड रखी गई है, जो भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 10,160 रुपये होती है.. हालांकि, भारत में इसकी लॉन्चिंग और उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इस फोन को HMD ने AI कंपनी inTouch के साथ मिलकर तैयार किया है, ताकि बुजुर्गों को एक ऐसा डिवाइस मिल सके, जिसे इस्तेमाल करना आसान हो और जो उन्हें डिजिटल दुनिया से जुड़ने में मदद करे.
Advertisement
Mary AI असिस्टेंट है फोन की सबसे बड़ी खासियत
Advertisement
HMD 2660 Flip Senior Edition में मिलने वाला Mary AI असिस्टेंट इसे दूसरे सामान्य फीचर फोन्स से अलग बनाता है. इसके लिए यूजर्स को अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि यह फोन के इंटरफेस में ही मौजूद है. इसे इस्तेमाल करने के लिए मेन्यू में Mary का विकल्प चुनकर कॉल बटन दबाना होता है. इसके बाद यूजर इससे सामान्य विषयों पर बातचीत कर सकते हैं, कहानियां सुन सकते हैं और मेमोरी गेम्स का आनंद ले सकते हैं. खास बात यह है कि Mary बातचीत के दौरान साझा की गई कुछ जानकारियों को याद रख सकता है, जिससे आगे की बातचीत को यूजर के हिसाब से बेहतर बनाया जा सके.
बड़े बटन और फ्लिप डिजाइन के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
Advertisement
फोन में 2.8 इंच की QVGA मुख्य स्क्रीन और 1.77 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दी गई है, इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर के साथ 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें VGA रियर कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है. इसके अलावा वायरलेस FM रेडियो, MP3 प्लेयर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद हैं.
बैटरी और कनेक्टिविटी में भी है जरूरी सुविधाएं
यह भी पढ़ें
HMD के इस फ्लिप फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Bluetooth 4.2 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. यह फोन S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिससे बुजुर्गों को नंबर डायल करने और फोन चलाने में आसानी हो सकती है. यह डिवाइस उन लोगों के लिए एक अलग विकल्प बन सकता है, जिन्हें स्मार्टफोन की जटिलता के बजाय आसान इस्तेमाल और AI असिस्टेंट जैसी सुविधाएं चाहिए.