Advertisement
Airtel यूजर्स की मौज! ₹200 के प्लान में अब फ्री YouTube Premium, ऐसे उठाएं फायदा
Airtel: इस ऑफर के साथ यूजर्स बिना विज्ञापनों के वीडियो देखने, गाने सुनने और पसंदीदा कंटेंट को डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.. अगर आप मोबाइल पर YouTube वीडियो देखने के शौकीन हैं और बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
Advertisement
Airtel Recharge Plans: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए मनोरंजन से जुड़ा एक खास ऑफर लेकर आई है... कंपनी ने YouTube के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत उसके एक प्रीपेड डेटा पैक में YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है..खास बात यह है कि इस ऑफर के साथ यूजर्स बिना विज्ञापनों के वीडियो देखने, गाने सुनने और पसंदीदा कंटेंट को डाउनलोड करने जैसी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं.. अगर आप मोबाइल पर YouTube वीडियो देखने के शौकीन हैं और बार-बार आने वाले विज्ञापनों से परेशान रहते हैं, तो यह ऑफर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है.
Airtel के ₹200 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
एयरटेल का यह ₹200 वाला पैक एक डेटा वाउचर है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 30GB मोबाइल डेटा मिलता है.. इसके अलावा, दी गई जानकारी के मुताबिक, इस पैक में YouTube Premium के साथ कई OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी शामिल है..इनमें Amazon Prime Video Mobile Edition, JioHotstar Mobile, ZEE5 Premium और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं...इस तरह यूजर्स को वीडियो देखने और मनोरंजन के लिए अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करने का मौका मिलता ह.. हालांकि, रिचार्ज करने से पहले एयरटेल थैंक्स ऐप में इन सभी सब्सक्रिप्शन की मौजूदा उपलब्धता और लागू शर्तें जरूर जांच लें..
Advertisement
भारत में स्मार्टफोन मार्केट को बड़ा झटका, 20 प्रतिशत गिरी शिपमेंट, त्योहारों में भी नहीं बढ़ी डिमांड
Advertisement
YouTube Premium के साथ मिलेंगी ये खास सुविधाएं
इस प्लान में मिलने वाले YouTube Premium का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यूजर्स बिना विज्ञापनों के वीडियो और YouTube Shorts देख सकते हैं.. इसके साथ YouTube Music Premium का लाभ भी मिलता है, जिससे पसंदीदा गाने सुनना और आसान हो जाता है... यूजर्स वीडियो को डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकते हैं, जो खासतौर पर यात्रा के दौरान काम आता है.. इसके अलावा, बैकग्राउंड प्लेबैक फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन बंद होने पर भी वीडियो का ऑडियो सुना जा सकता है या दूसरी ऐप इस्तेमाल करते हुए कंटेंट चलाया जा सकता है.. हालांकि, YouTube के Shorts प्लेयर में बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा उपलब्ध नहीं होती..साथ ही, वीडियो क्रिएटर्स की ओर से कंटेंट में शामिल किए गए स्पॉन्सरशिप मैसेज दिखाई दे सकते हैं..
Advertisement
YouTube Premium का फायदा कैसे उठाएं?
यह भी पढ़ें
अगर आपने यह रिचार्ज करा लिया है, तो YouTube Premium का लाभ लेने के लिए Airtel Thanks ऐप खोलें... इसके बाद ऐप में Rewards या OTT सेक्शन में जाकर YouTube Premium से जुड़े ऑफर को तलाशें और वहां दिए गए निर्देशों के अनुसार सब्सक्रिप्शन क्लेम करें... ध्यान रखें कि यह 30GB डेटा वाला पैक है, इसलिए इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके नंबर पर एक एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है...रिचार्ज करने से पहले ऑफर की पात्रता, सब्सक्रिप्शन की अवधि और नियमों की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशान न आए . जिसको बाद ही तरह तरह के प्लान से लोगों की होने वाली है मौज, वहीं जिसके बाद ही