Advertisement

Loading Ad...

बंगाल के रिजॉर्ट में हो रही थी शादी, अचानक पहुंच गए PM मोदी, फिर मांग ली हाथ जोड़कर माफी, वायरल हो रहा वीडियो

बंगाल की एक शादी में पीएम मोदी ने जैसे ही सरप्राइज एंट्री मारी, पूरे रिजॉर्ट में अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद पीएम ने जो किया और कहा, वो जमकर वायरल हो रहा है.

PM Modi/ Viral Video Siliguri (Screengrab)
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक कपल को वो सरप्राइज दिया, जिसे वो जिंदगी भर याद रखेंगे. दरअसल बंगाल के सिलीगुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री किसी से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं. जो भी इसे देख रहा है, हैरान हो जा रहा है. इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

सिलीगुड़ी में शादी में अचानक पहुंच गए पीएम मोदी

दरअसल पीएम मोदी का काफिला सिलीगुड़ी पहुंचने वाला था. जहां से रोड शो होना था, जहां कार्यक्रम प्लान्ड था वहां पर हर होटल, रिजॉर्ट को सील कर दिया गया, SPG कमांडो ने सब कुछ अपने कब्जे में या नियंत्रण में ले लिया. इसी दौरान मेफेयर टी रिज़ॉर्ट को भी सुरक्षा व्यवस्था के कारण सील किया गया, मेहमानों सहित हर एक को कहा गया कि वो अंदर ही रहें, बाहर ना निकलें और ना ही कुछ ऐसा करें जिससे कि सिक्योरिटी अरेंजमेंट में परेशानी हो.

Loading Ad...

ऐसे में SPG की मौजूदगी और दिशा-निर्देश के कारण रिजॉर्ट में मौजूद मेहमानों को परेशानी होने लगी. इतना ही नहीं रिज़ॉर्ट में शादी का जश्न मना रहे नए शादीशुदा कपल श्रेया और अक्षय को थोड़ी परेशानी हुई.

Loading Ad...

जब पीएम मोदी ने मारी शादी में सरप्राइज एंट्री!

ये बात प्रधानमंत्री को पता चली. फिर क्या था, वो बिना प्रोटोकॉल, बिना जानकारी, बिना आमंत्रण के शादी में पहुंच गए. यहां प्रधानमंत्री के साथ पूरा काफिला, SPG कमांडो, हथियारबंद फोर्स भी थी, जिसे देखते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. लोग घबरा गए कि प्रधानमंत्री क्यों आ रहे हैं, SPG वाले इतनी भारी संख्या में क्यों पहुंचे हैं. यहीं प्रधानमंत्री ने वो कार्य किया जिसकी गूंज आने वाले समय तक रहने वाली है. लोग भर-भरकर वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यही है वोट चोरी. किसी ने कहा वोट चोरी नहीं, ये होती है दिल की चोरी.

Loading Ad...

शादीशुदा जोड़े से पीएम मोदी ने मांगी हाथ जोड़कर माफी!

दरअसल जब प्रधानमंत्री पहुंचे तो लोग उन्हें देख हैरान रह गए. उन्होंने यहां शादीशुदा कपल से हाथ-जोड़कर माफी मांगी और कहा कि उनकी वजह जो शादी में परेशानी हुई, जो दिक्कते आईं, उसके लिए वो हाथ-जोड़कर माफी मांगते हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस दौरान लोग प्रधानमंत्री की माफी पर हल्ला मचाने लगे और बोले कि नहीं सर आप माफी मत मांगिए. आप आए हमारे लिए इससे बड़ी खुशी कुछ नहीं हो सकती. ये है दुल्हा सर…फिर प्रधानमंत्री ने सर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा कि आप दोनों का जीवन खुशहाल रहे, खूब खुश रहें, ऐसी मंगलकामना है. प्रधानमंत्री जिस तरह बिन बुलाए सिलीगुड़ी की शादी में पहुंच गए, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ये मामला 12 अप्रैल का है, जिसे बीजेपी ने X पर शेयर कर पूरी घटना की जानकारी दी.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...