Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘लाल वाले खुद तिलचट्टों से मदद मांग रहे हैं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा तंज, क्यों किया मुलायम और शिवपाल का जिक्र

मिशन 2027 के लिए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ कमर कस ली है. वे लगातार अखिलेश यादव पर फायर हो रहे हैं. इस बार उन्होंने CJP का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा.

Image Source- X/@oprajbhar
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बेहद तीखा और व्यंग्यात्मक हमला बोला है. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शुक्रवार को राजभर ने अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए उनकी राजनीति, समाजवादी पार्टी की मौजूदा रणनीति और उनके राजनीतिक सहारों पर सवाल उठाए. 

अपने पोस्ट में राजभर ने ‘अभिजीत नक्षत्र’, ‘तिलचट्टे’, ‘लाल वाला स्प्रे’, ‘कंसवादी लोडर’, ‘रील बाज’ और ‘चांदी के चम्मच’ जैसे शब्दों के जरिए अखिलेश पर जमकर निशाना साधा. 

‘अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने चले, घर में तिलचट्टे आने लगे’

Loading Ad...

राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत ही अखिलेश यादव पर तंज से की. उन्होंने लिखा, ‘का हो अखिलेश यादव जी, सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच आपके घर में ‘तिलचट्टे’ आने लगे, वो भी मुंह बांध के.’

Loading Ad...

इसके बाद राजभर ने ‘लाल’ और ‘तिलचट्टों’ को लेकर व्यंग्य को और धार दी. उन्होंने लिखा कि टीवी में तो दिखाया जाता है कि ‘लाल’ वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, लेकिन यहां तो ‘लाल’ वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद मांग रहे हैं.

राजभर ने तंज कसते हुए कहा, 'बताइए भला, अपने कंसवादी लोडरों पर इतना भी भरोसा नहीं है कि जो अब ‘तिलचट्टों’ का साथ ले रहे हैं?' दरअसल, राजभर का ये हमला ऐसे समय में आया है जब काकॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने गुरुवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बंद कमरे में करीब डेढ़ मुलाकात की थी.

Loading Ad...

राजभर ने क्यों किया मुलायम सिंह यादव और शिवपाल का जिक्र? 

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव का जिक्र किया. उन्होंने कहा, दोनों ने गांव-गांव साइकिल का पैडल मार-मारकर समाजवादी पार्टी खड़ी की. उन्होंने सवालिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में लिखा,

Loading Ad...

‘आपके पिता और चच्चू एतना मेहनत किये, गांव-गांव साइकिल क पैडल मार-मार के समाजवादी पार्टी चलाए, यही दिन देखने के लिए?’ 

राजभर ने आगे तंज कसते हुए कहा कि क्या मुलायम और शिवपाल ने इतनी मेहनत इसलिए की थी कि अब उनका बेटा एसी में बैठकर ‘तिलचट्टन’ के भरोसे सरकार बनाएगा. राजभर ने अखिलेश यादव की मौजूदा राजनीतिक शैली को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, 'अब पता चल गया कि आप भी रील बाज तिलचट्टन के बल पर राजनीति करने वाले हैं.’

‘चांदी के चम्मच वाले हैं, सत्ता का खेल पुरानी आदत है’

Loading Ad...

सुभासपा प्रमुख ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव की पृष्ठभूमि को लेकर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने लिखा, 'आप चांदी के चम्मच वाले हैं, विदेशी ताकत और अकूत पैसे के बल पर सत्ता का खेल आपकी पुरानी आदत है.’ इसके साथ ही उन्होंने ‘सैफई सिंडिकेट’ का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और लंदन-पेरिस घूमते हैं, लेकिन इसके बाद राजभर ने अपने पोस्ट को गांव-देहात के युवाओं की चिंता से जोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि से दहाड़े CM योगी ने हिंदुओं से कहा- बाबर-औरंगजेब प्रेमी आपकी आस्था का सम्मान कभी नहीं कर सकते

यह भी पढ़ें

राजभर ने अखिलेश यादव से अपील करते हुए लिखा कि गांव-देहात के यादव और गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं को ऐसी आग में न झोंका जाए, जिससे उनका और उनके परिवार का भविष्य तबाह हो जाए. उन्होंने कहा कि सत्ता की राजनीति करने वालों और गांव-देहात के उन युवाओं के बीच फर्क को समझना जरूरी है, जिनके भविष्य और परिवार सीधे किसी भी राजनीतिक संघर्ष का असर झेल सकते हैं. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...