Advertisement
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, सीमा पार तक जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार तस्करी, आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.
Advertisement
अमृतसर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. इनके पास से 7 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं.
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे. वही हैंडलर पाकिस्तान के जरिए भारत में अवैध हथियारों की तस्करी करवा रहा था. ये हथियार आगे अपराधियों तक पहुंचाए जाने थे, जिससे कानून-व्यवस्था को बड़ा खतरा हो सकता था. पुलिस का मानना है कि यह कोई छोटा-मोटा गिरोह नहीं, बल्कि एक संगठित नेटवर्क है, जिसके तार सीमा पार तक जुड़े हुए हैं.
Advertisement
इस मामले में अमृतसर के थाना कैंटोनमेंट में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगालने में जुटी हुई है. कोशिश यही है कि इस गिरोह से जुड़े हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए और पूरी चेन को तोड़ा जाए.
Advertisement
बठिंडा में भी पुलिस को बड़ी सफलता
वहीं, इससे पहले भी पंजाब पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली थी. बठिंडा में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक संभावित आतंकी खतरे को समय रहते टाल दिया. यहां पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए थे. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये ग्रेनेड भी एक अवैध सप्लाई चेन का हिस्सा थे, जिनका संबंध सीमा पार के तत्वों से था. इनका मकसद पंजाब में शांति भंग करना और सार्वजनिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना था.
Advertisement
पंजाब पुलिस का संदेश
यह भी पढ़ें
पंजाब पुलिस ने साफ कर दिया है कि अवैध हथियार तस्करी, आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध के खिलाफ उसकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. पुलिस का कहना है कि राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे.