Advertisement
'हिम्मत है तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें...', ओम प्रकाश राजभर की अखिलेश यादव को खुली चुनौती
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सपा को शिक्षा के मुद्दे पर घेरा. उन्होंने सपा और योगी सरकार के स्कूलों की तुलना करने की चुनौती दी और अटल आवासीय विद्यालयों को सरकार की उपलब्धि बताया.
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा प्रमुख की मुलाकात और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा की सोच पर भी सवाल खड़े किए.
सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं: ओपी राजभर
राजभर ने कहा कि सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं और प्रेस कांफ्रेंस करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को शिक्षा में हुए बदलाव को देखना है तो सपा शासन के प्राथमिक स्कूलों और योगी सरकार के स्कूलों की तुलना करें. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय खोलकर मजदूरों के बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने की व्यवस्था की है.
Advertisement
अखिलेश ने आजम खान के साथ किया अन्याय: राजभर
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खान के साथ सबसे ज्यादा अन्याय तो खुद अखिलेश यादव ने किया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान के कई मामलों की जांच हो रही है और मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. राजभर ने सवाल उठाया कि आगरा एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट जैसे प्रोजेक्ट्स में जो गड़बड़ियां हुईं, क्या उनके लिए केवल आजम खान जिम्मेदार हैं या फिर अखिलेश यादव भी? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो ऐलान करें कि वह किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे.
यह भी पढ़े: एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी का जलवा, पदक जीतने पर CM योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि ओम प्रकाश राजभर के इन बयानों से यूपी की सियासत में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है. राजभर ने शिक्षा व्यवस्था से लेकर आजम खान के मामलों और मुस्लिम नेतृत्व के मुद्दे तक सपा प्रमुख को घेरा. अब देखना होगा कि अखिलेश यादव इन आरोपों और चुनौती पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं.