Advertisement

Loading Ad...

‘अगर ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा’, मिथुन चक्रवर्ती के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव के बीच अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने TMC पर निशाना साधते हुए कहा है कि ममता बनर्जी की जीत, हिंदुओं के पलायन का कारण बनेगी, जिसके बाद बंगाल की सियासी तपिश बढ़ गई है.

Social_Media
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे. इसी बीच अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने ममता बनर्जी की सरकार पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी सत्ता में आती हैं तो सभी हिंदुओं को बंगाल छोड़ना पड़ेगा.

हिंदुओं के लिए एकमात्र सुरक्षित देश भारत

मिथुन चक्रवर्ती ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘पहले पार्टी संगठित नहीं थी तो लोग असमंजस में रहते थे. लेकिन, अब पार्टी संगठित हो चुकी है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि अब लोगों की सोच पार्टी के लिए बदली है, खासकर महाकुंभ के बाद. महाकुंभ मेले के बाद सनातनी जाग उठा है. इसलिए मैं जहां जाता हूं, सबसे कहता हूं कि मिलकर टीएमसी (TMC) के खिलाफ वोट कीजिए क्योंकि अगर यह दोबारा सत्ता में आई तो जनता के साथ हमें भी भगा दिया जाएगा और फिर कहां जाना है, पता नहीं, क्योंकि सबका देश है लेकिन विश्व में हिंदुओं का सिर्फ यही देश है. अगर ऐसा नहीं चाहते हैं तो भाजपा को वोट करें.

Loading Ad...

TMC के जीतते ही हिंदुओं को छोड़ना होगा बंगाल- मिथुन चक्रवर्ती

Loading Ad...

उनसे जब पूछा गया कि अगर तृणमूल कांग्रेस वापस सत्ता में आती है तो क्या मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े लोगों को भी बंगाल छोड़कर जाना होगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया- बिल्कुल, और सिर्फ मैं नहीं, मुझसे भी बड़े कई लोग हैं, जिन्हें बंगाल छोड़ने पर मजबूर किया जाएगा और सबसे बड़ा सवाल है कि जाएंगे कहां? मैं तो चलो मुंबई चला जाऊंगा. लेकिन, बाकी लोग कहां जाएंगे. उन्होंने कहा भी था कि अगर वो नहीं होतीं तो कब का बंगाली हिंदुओं को भगा देते. अब खुद लोग उनके मुंह से ऐसी बातें सुन रहे हैं तो क्या कहें?

भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं- मिथुन

Loading Ad...

मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी के मुस्लिम विरोधी होने के आरोप का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ नहीं है क्योंकि मैंने पार्टी को अंदर से जाना है, लेकिन पार्टी उन मुस्लिमों के खिलाफ है, जो देश में रहकर देश को क्षति पहुंचाना चाहते हैं. हमारी पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है.

SIR पर क्या बोले मिथुन चक्रवर्ती?

यह भी पढ़ें

आगे मिथुन चक्रवर्ती ने एसआईआर (SIR) से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘कौन-कौन ‘न’ कह रहा है? कौन-कौन सी हस्तियां इसके खिलाफ हैं? उनसे पूछिए कि 'न' कहने का कारण क्या है. यह क्यों नहीं होना चाहिए? हम आखिरी चुनाव तो जीत चुके हैं, 44,300 वोटों से जीते हैं और 44 हजार वोट कैंसिल हो गए, तो जीता कौन, हम न? आप क्या चाहते हैं कि हम बेईमानी करके बाकी की तरह सरकार बनाएं या फिर संविधान के मुताबिक सत्ता में आएं. कुछ उन लोगों के लिए आवाज उठाई जा रही है, जो हमारे देश के ही नहीं हैं. अगर हमारे देश के नागरिकों के साथ गलत होगा तो मैं भी विरोध करुंगा, लेकिन जो हमारे हैं नहीं, उनके लिए किन्हें तकलीफ हो रही है? पूरे राज्य में ममता बनर्जी ही विरोध कर रही हैं, क्योंकि उन्हीं वोटो से जीतकर आना है, और किसी दूसरे का नाम बताइए.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...