Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'अभ्यर्थियों की सुविधा में न हो कोई कोताही...', यूपी PET 2026 के 35 लाख अभ्यर्थियों के लिए CM योगी का अधिकारियों को बड़ा निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीईटी-2026 की तैयारियों की समीक्षा की. परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर व 1 नवंबर को छह पालियों में 60 जनपदों के 1,372 केंद्रों पर होगी, जिसमें 35.41 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. सीएम ने सुरक्षा, पारदर्शिता, यातायात और अफवाहों पर रोक के लिए सख्त निर्देश दिए.

Image Source: UPPRD
Loading Ad...

UP PET 2026: उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं. महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए. मुख्यमंत्री ने पुलिस तंत्र को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

60 जनपदों में 1,372 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बैठक में बताया गया कि पीईटी-2026 का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को कुल छह पालियों में किया जाएगा. परीक्षा के लिए प्रदेश के 60 जनपदों में 1,372 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 35,41,297 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. प्रत्येक पाली में 5,90,217 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है. आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद और प्रयागराज सहित नौ जनपदों में प्रत्येक पाली में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा की निगरानी के लिए आयोग मुख्यालय में कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसके माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों की कैमरों के जरिए लाइव निगरानी की जा रही है.

Loading Ad...

अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती और संबंधित कार्मिकों का समुचित प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख मार्गों, होटलों, धर्मशालाओं और रैन बसेरों पर अभ्यर्थियों, विशेषकर महिला अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं. भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में असुविधा न हो. अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों और ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की जाए. 

यह भी पढ़े: संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुजफ्फरनगर दंगों में कराना चाहते थे मेरी हत्या

Loading Ad...

अतिरिक्त बसों-ट्रेनों और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था

बैठक में बताया गया कि परीक्षा की तैयारियों के संबंध में आयोग स्तर पर डीजी रेलवे और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की जा चुकी है. परीक्षा की तिथियों में सभी केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी. मुख्यमंत्री ने परीक्षा सामग्री और गोपनीय अभिलेखों की सुरक्षा के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और टेंपो स्टैंड पर स्वच्छता के लिए विशेष टीमें तैनात की जाएं. अभ्यर्थियों को खान-पान की वस्तुएं निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों और उनसे किसी प्रकार की अधिक वसूली न की जाए. 

व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने सर्वाधिक परीक्षार्थियों वाले जनपदों के जिलाधिकारियों से परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ कार्य करें, जिससे पीईटी-2026 का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि पीईटी-2026 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने को देखते हुए प्रदेश सरकार ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. अब परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रशासन की सतर्कता अहम होगी, ताकि अभ्यर्थी बिना किसी परेशानी के परीक्षा दे सकें.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...