Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

CM देवेंद्र फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल बनने की दी मंजूरी

शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा ऐलान करते हुए 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी.

Image Credit:IANS/X/@CMOMaharashtra
Loading Ad...

महाराष्ट्र सरकार की ओर से अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की घोषणा की गई थी. शुक्रवार को महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने 282 अग्निवीरों को पुलिस कांस्टेबल के पदों पर नियुक्ति की मंजूरी दी. 

पुलिस कांस्टेबल के पद पर 282 अग्निवीर नियुक्त

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई. 

Loading Ad...

CM फडणवीस का बड़ा कदम, पालघर में 25 हजार बच्चों के लिए बनेगा अत्याधुनिक केंद्रीय रसोईघर

Loading Ad...

सीएम फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, "बहुत अच्छी खबर. राज्य मंत्रिमंडल में हमने यह निर्णय लिया था कि देश के लिए लड़ने वाले अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा. इसी के अनुरूप नियमों में जरूरी बदलाव किए गए हैं और अब 282 अग्निवीरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है."

Loading Ad...

सीएम फडणवीस ने की घोषणा

सीएम फडणवीस ने आगे लिखा, "महाराष्ट्र राज्य के रहने वाले 282 नौसेना अग्निवीरों की पहली सूची राज्य सरकार को केंद्र सरकार से प्राप्त हुई थी. इसके तहत, 282 अग्निवीरों (जिनमें 150 सीमैन डेकसाइड और 132 सीमैन इंजनसाइड शामिल हैं) को पुलिस कांस्टेबल के पद पर नियुक्त किया गया है और उन्हें इससे संबंधित आदेश भी सौंप दिए गए हैं. इन सभी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं."

सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस करेंगे राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात, ध्वजारोहण समारोह के लिए करेंगे आमंत्रित

Loading Ad...

बता दें कि इससे पहले 20 जून को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर आर्मर्ड कोर सेंटर में 3,052 अग्निवीरों की नई फौज तैयार हुई थी. इनका 24 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा हुआ था. परेड में शामिल अग्निवीरों ने सैन्य धुनों पर सटीक कदमताल करते हुए अनुशासन, जोश, प्रभावशाली उत्साह, उच्च मनोबल और उमंग का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था.

यह भी पढ़ें

समीक्षा अधिकारी ने नव प्रशिक्षित सैनिकों को संबोधित करते हुए 24 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर बधाई दी थी. उन्होंने कहा था कि इस प्रशिक्षण ने इन युवाओं को आर्मी कोर के सशक्त सैनिकों में परिवर्तित कर दिया है. उन्होंने कहा था कि अब ये युवा और ऊर्जावान अग्निवीर आर्मी कोर की विभिन्न रेजीमेंटों में शामिल होकर राष्ट्र सेवा, गौरव और समर्पण की भावना के साथ अपना योगदान देंगे.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...