Advertisement

Loading Ad...

हरियाणा में आंबेडकर प्रतिमा अपमान मामला गरमाया, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

हरियाणा के कलानौर क्षेत्र के खैरड़ी गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है.

Image Credits: X/@anuragdhanda {Video Grap}
Loading Ad...

हरियाणा के कलानौर क्षेत्र के खैरड़ी गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. घटना 9 अप्रैल की बताई जा रही है, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. लेकिन करीब दो सप्ताह बीत जाने पर भी अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। जिसके बाद विपक्ष ने सरकार को घेरा है.

आप नेता का बीजेपी पर निशाना 

आप नेता अनुराग ढांडा ने इस मामले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या बाबा साहेब का आपकी नज़रों में यही सम्मान है नायब सिंह सैनी जी?
क्या बीजेपी सरकार में पुलिस इतनी नाकारा है कि बाबा साहेब का अपमान करने वालों की अब तक गिरफ़्तारी नहीं कर सकी? या फिर यह सब सरकारी संरक्षण में हो रहा है.

Loading Ad...

आरोपियों की गिरफ्तारी की जल्द मांग

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि आम आदमीं पार्टी बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है. हम संविधान निर्माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. साथ ही आप नेता ने इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

फिलहाल इस मामले को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है. वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक इस पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ सकता है. खासकर अगर पुलिस कार्रवाई में और देरी होती है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...