Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'आजम खान के इस हाल के अखिलेश जिम्मेदार', मंत्री अनिल राजभर का सपा प्रमुख पर तीखा हमला, जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर भी घेरा

बीजेपी नेता अनिल राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आजम खान की मौजूदा स्थिति के लिए सपा प्रमुख जिम्मेदार हैं. उन्होंने रामपुर में जमीनों पर कथित कब्जे और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को अपने कृत्यों की जिम्मेदारी बीजेपी पर नहीं डालनी चाहिए.

Image Source: IANS
Loading Ad...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है. कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को आजम खान की याद आने लगी है. जबकि आजम खान के इस हाल के लिए कोई और नहीं बल्कि खुद सपा प्रमुख ही जिम्मेदार हैं। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सपा पर निशाना साधा. 

आजम को आगे कर रामपुर की जमीनों पर कब्जा किया गया: अनिल राजभर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज आजम खान का जो हाल है उसके लिए कोई और नहीं बल्कि सपा और उसके मुखिया अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने सरकार में रहते हुए आजम खान को आगे करके रामपुर की जनता की जमीनों पर कब्जा किया. अखिलेश ने ही पर्दे के पीछे रहकर भ्रष्टाचार किया और आजम खान के जेल पहुंचने का रास्ता साफ किया. राजभर ने कहा कि सपा को अपने कृत्यों की जिम्मेदारी बीजेपी पर नहीं डालनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग जनता को अपने पैरों की धूल समझते थे, उन्हें योगी सरकार ने उनकी असली स्थिति का एहसास कराया है. राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी में नेतृत्व का अवसर एक ही परिवार तक सीमित है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़े: योगी सरकार का ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’, UP में स्मार्ट पुलिसिंग को नई ताकत, 12.85 लाख CCTV कैमरों से बढ़ी निगरानी
 
जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर राकेश त्रिपाठी ने अखिलेश को घेरा

Loading Ad...

जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नाम पर सपा ने सरकारी जमीनों के साथ-साथ गरीबों और विधवाओं की जमीनों पर कब्जे किए. उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी इस बात का उदाहरण है कि सत्ता में रहते सपा कैसे भ्रष्टाचार करती है. राकेश त्रिपाठी ने कहा कि सपा का पूरा इतिहास ही राम मंदिर और अयोध्या के विरोध का रहा है. लेकिन आज चुनाव नजदीक आते ही अखिलेश यादव को अचानक भगवान राम की याद आने लगी है. लेकिन उनके इस दोहरे रवैये को यूपी की जनता देख रही है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर बीजेपी ने सपा पर हमला तेज कर दिया है. अनिल राजभर और राकेश त्रिपाठी ने जमीनों पर कथित कब्जे, भ्रष्टाचार और सपा की राजनीति को लेकर सवाल उठाए. ऐसे में अब देखना होगा कि बीजेपी के इन आरोपों पर समाजवादी पार्टी क्या जवाब देती है और यह सियासी घमासान आगे क्या मोड़ लेता है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...