जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मेरा दिन बन गया’, करिश्मा कपूर संग जमकर थिरके रोहित शर्मा, ‘ले गई ले गई’ से लेकर ‘टन टना टन’ गाने पर हिटमैन ने लगाए ठुमके

गेम शो 'फैमिली फुल हाउस' के सेट पर दोनों की यह शानदार जुगलबंदी देखकर दर्शकों की भी पुरानी यादें ताजा हो गईं. चैनल की ओर से जारी प्रोमो में रोहित और करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' के आइकॉनिक गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं. स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री और रोहित का उत्साह साफ दिखाई देता है.

‘मेरा दिन बन गया’, करिश्मा कपूर संग जमकर थिरके रोहित शर्मा, ‘ले गई ले गई’ से लेकर ‘टन टना टन’ गाने पर हिटमैन ने लगाए ठुमके
Image Credits: familyfullhousewithrohit/Instagram
Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक सपना तब सच हो गया, जब उन्हें 90 के दशक की एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ उनके मशहूर गाने 'ले गई ले गई' पर डांस करने का मौका मिला.

करिश्मा कपूर के साथ थिरके रोहित शर्मा 

 गेम शो 'फैमिली फुल हाउस' के सेट पर दोनों की यह शानदार जुगलबंदी देखकर दर्शकों की भी पुरानी यादें ताजा हो गईं. चैनल की ओर से जारी प्रोमो में रोहित और करिश्मा फिल्म 'दिल तो पागल है' के आइकॉनिक गीत पर थिरकते नजर आ रहे हैं. स्क्रीन पर दोनों की केमिस्ट्री और रोहित का उत्साह साफ दिखाई देता है. 

Advertisement

टन टना टन पर भी दोनों ने लगाए ठुमके 

इसके अलावा करिश्मा ने साल 1997 में आई 'जुड़वा' फिल्म के गाने 'टन टना टन, चलती है क्या नौ से बारह' को 29 साल बाद रोहित शर्मा के शो में रीक्रिएट किया.करिश्मा के साथ रोहित शर्मा ने भी उनके साथ स्टेप्स मैच करते हुए अपने धमाकेदार डांस से हर किसी को खुश कर दिया. करिश्मा और रोहित शर्मा को एक साथ थिरकता देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

करिश्मा कपूर के साथ डांस कर क्या बोले रोहित शर्मा

Advertisement

करिश्मा के साथ डांस करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए रोहित ने कहा, "हम फिल्म देखकर इन स्टेप्स की खूब नकल किया करते थे और आज मुझे खुद आपके साथ डांस करने का मौका मिल गया. मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन आएगा. सच कहूं तो मेरा दिन बन गया. बहुत मजा आया."

रोहित की तारीफ़ कर क्या बोलीं करिश्मा

वहीं, करिश्मा कपूर भी रोहित की मेजबानी की कायल नजर आईं. उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "रोहित शानदार होस्ट हैं. वह बेहद सहज हैं और उनकी शख्सियत में एक अलग ही आकर्षण है. मैदान पर तो वह कमाल करते ही हैं, लेकिन बतौर होस्ट भी उन्होंने सभी को प्रभावित किया."

कब आई थी ‘दिल तो पागल है’

Advertisement

'ले गई ले गई' साल 1997 में रिलीज हुई यश चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का लोकप्रिय गीत है. आशा भोसले और उदित नारायण की आवाज से सजे इस गाने का संगीत उत्तम सिंह ने दिया था, जबकि बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. इसकी कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने की थी.

 

करिश्मा ने 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में रखा था कदम

90 के दशक में अपनी अदाकारी और चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली करिश्मा कपूर ने महज 15 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था. आज भी उनके गीत और फिल्में दर्शकों के बीच उसी उत्साह के साथ याद की जाती हैं, जिसका ताजा उदाहरण रोहित शर्मा के चेहरे पर दिखी वह खुशी है, जब उन्होंने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के साथ डांस फ्लोर साझा किया.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें