Advertisement
IND vs NZ: नितीश-तिलक के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ो ने टेके घुटने, दूसरे टी20 में भारत ने 4 विकेट से हराया
IND vs NZ: दूसरे T20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. इस मैच में भारत के लिए तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए.
Advertisement
भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 4 विकेट से हराया. हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 19.5 ओवर में हासिल किया.
दूसरे T20 में ईशान की सूर्यवंशी को मिला मौका
181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने सधी हुई शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 4.4 ओवर में 40 रन जोड़े. संजू सैमसन संघर्ष करते नजर आए और वह 17 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक 21 गेंदों में 27 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने. ईशान किशन की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शामि किए गए वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए.
Advertisement
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय गेंदबाज
Advertisement
तिलक ने 26 गेंदों में खेली ताबड़तोड़ 51 रनों की पारी
कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी खामोश रहा और वह 11 गेंदें खेलने के बाद 7 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. अक्षर पटेल भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और वह 11 रन बनाकर आउट हुए. नमन धीर ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए और वह 17 गेंदों में 31 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे. हालांकि, अंत के ओवरों में नीतीश कुमार रेड्डी और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और सातवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रनों की अटूट साझेदारी निभाते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई. तिलक ने 26 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट चटकाए.
Advertisement
दूसरे T20 में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 180 रन
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 180 रन लगाए. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टिम सीफर्ट 7 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, डेरिल मिचेल 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फिन एलन 14 गेंदों में 16 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए. हालांकि, इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी निभाई.
Advertisement
यह भी पढ़ें
जैकब्स 46 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, फिलिप्स ने महज 43 गेंदों का सामना करते हुए 70 रनों की आतिशी पारी खेली. भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट निकाला. इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर लिया है.