Advertisement
IND vs NZ: अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 भारतीय गेंदबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल में दो विकेट लेने के साथ ही अर्शदीप बन गए भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज.
Advertisement
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए. अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में दो विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है.
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर का रिकॉर्ड
अर्शदीप भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप साल 2026 में अब तक कुल 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. 4 ओवर के स्पेल में भारतीय तेज गेंदबाज ने 33 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप ने भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ा. भुवनेश्वर ने साल 2022 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की ओर से 37 विकेट निकाले थे. वहीं, 2024 में अर्शदीप ने 36 विकेट चटकाए थे.
Advertisement
Advertisement
दूसरे टी20 में अर्शदीप ने टिम और फिलिप्स के लिए विकेट
अर्शदीप ओवरऑल एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के संयुक्त रूप से दूसरे गेंदबाज बने हैं. उन्होंने श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा के रिकॉर्ड की बराबरी की है. इस लिस्ट में अर्शदीप से आगे सिर्फ आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल हैं, जिन्होंने 2022 में 39 विकेट निकाले थे. अर्शदीप ने टिम सीफर्ट और ग्लेन फिलिप्स का बड़ा विकेट अपने नाम किया.
Advertisement
फिलिप्स और जैकब्स ने की 116 रनों की साझेदारी
यह भी पढ़ें
न्यूजीलैंड की तरफ से फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 70 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 4 चौके और चार छक्के लगाए. बेवन जैकब्स भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 58 रन बनाए. अपनी इस पारी में जैकब्स ने 5 चौके और एक छक्का लगाया. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी निभाई, जिसके बूते टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. फिन एलन ने 16 और माइकल ब्रेसवेल ने 10 रनों का योगदान दिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है.