×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तानी स्कॉलर को वीडियोकॉल पर हिंसा की जानकारी दे रहा था संभल का युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप!

संभल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां एक युवक का पाकिस्तानी स्कॉलर से ग्रुप वीडियो कॉल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक जामा मस्जिद में हुए सर्वे के दौरान बवाल में जान गंवाने वाले युवकों को शहीद बता रहा है। पुलिस प्रशासन ने युवक की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Author
17 Jan 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:22 PM )
पाकिस्तानी स्कॉलर को वीडियोकॉल पर हिंसा की जानकारी दे रहा था संभल का युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप!
संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद ऐसे ऐसे राज बाहर आ रहे हैं जिन्होंने शासन से लेकर प्रशासन तक को हैरान कर दिया है। क्योंकि हिंसा भड़काने के लिए पहले से जो साज़िश के तार बुने गए उसके कनेक्शन पाकिस्तान तक से निकलकर सामने आए।यही वजह है योगी आदित्यनाथ ने दंगाईयों की तेज़ी से कमर तोड़ने का आदेश दिया। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के इस्लामिक स्कॉलर और संभल के एक युवक की वीडियो कॉल पर बातचीत का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।जिसने ना सिर्फ़ यूपी पुलिस को दंग कर दिया है। बल्कि देशभर में हड़कंप मचा दिया है। क्योंकि संभल का ये युवक वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी इस्लामिक स्कॉलर से पूछ रहा है  । "संभल में पुरानी एक मस्जिद को मंदिर बताते हुए गैर मुस्लिम लोग सर्वे कर रहे हैं। जहां पर पथराव हो गया और पुलिस ने फायरिंग कर दी, जिसमें कुछ लड़के मारे गए हैं तो क्या हम उन्हें शहीद कहें"


हालाँकि पाकिस्तानी स्क़ॉलर ने युवक को यही जवाब दिया कि मस्जिद की जमीन पर अगर कोई क़ब्ज़ा कर रहा है तो ये क़ानूनी मसला है। लोगों को क़ानून हाथ में लेने पत्थरबाज़ी करने की क्या ज़रूर है। हालांकि इस्लामिक स्कॉलर ने आगे से भी कहा कि "हाँ मैं तो ऐसे लोगों को शहीद कहुंगा। लेकिन किसी के द्वारा क़ब्ज़ा किए जाने की बात है तो उसके लिए क़ानूनी रास्ता अपनाए, कोर्ट, पुलिस की मदद लें। ख़ुद सामने आकर इस तरीक़े से करेंगे तो दंगा फ़साद तो होगा"

संभल घटना पर सवाल कर रहे इस युवक को पाकिस्तानी स्कॉलर ने वैसे तो कोई ग़लत बात नहीं कही। लेकिन जिस तरह से हिंसा में पाकिस्तान कनेक्शन निकलकर सामने आया। हिंसा वाली जगह से पाकिस्तानी कारतूस बरामद हुए। उससे इस युवक का पाकिस्तानी तार पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर रहा है। अब जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ। तुरंत पुलिस की टीम एक्शन में आ गई। पाकिस्तान वीडियो कॉल करने वाले युवक की तेज़ी से तलाश शुरू कर दी। युवक की एक वीडियो कॉल से सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सिर्फ़ वीडियो क़ॉल पर युवक की पाकिस्तानी स्कॉलर से इतनी ही बात हुई थी। और सवाल ये भी है कि क्या ये युवक पाकिस्तान में और भी लोगों के संपर्क में है। खैर पुलिस मुस्तैदी से इसकी तलाश कर रही है जल्द ये पुलिस की गिरफ़्त में होगा। और इससे पूछताछ की जाएगी। वहीं इस मामले पर पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का भी यही कहना है कि "वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है युवक सर्वे के दौरान हुई पत्थरबाज़ी में शामिल हो सकता है उससे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी"

खैर अब पुलिस जल्द ही इस आरोपी को पकड़कर लाएगी। पाकिस्तानी कनेक्शन पर राज उगलवाएगी। पता लगाएगी की कहीं ये आरोपी भी हिंसा में शामिल तो नहीं था। अगर ऐसा हुआ तो आगे इस युवक की शामत आना लाज़मी है। वैसे भी पुलिस संभल के दंगाईयों का तेज़ी से हिसाब किताब कर रही है। ढूंढ ढूंढकर दंगाईयों की धरपकड़ में लगी है।  

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें