Advertisement
'कायदे से इलाज करेंगे…फिर रोना मत', बंगाल में उतरे यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा, चिढ़ गईं महुआ मोइत्रा
IPS अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने ऑब्जर्वर बनाकर बंगाल भेजा है. अजय पाल शर्मा ने ज़िम्मेदारी संभालते ही वोटर्स को धमकाने वालों को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अब ये गुंडागर्दी नहीं चलेगी.
Advertisement
‘अगर किसी ने बदमाशी की तो उसका क़ायदे से इलाज किया जाएगा’, UP के IPS ऑफिसर अजय पाल शर्मा ने ये चेतावनी बंगाल के दक्षिण 24 परगना में TMC के उस जहांगीर खान और उसके परिवार को दी जिसके ऊपर आरोप लगा कि वो आम जनता को डरा धमका रहा था. इधर अजय पाल ने सख्त मिज़ाज दिखाया उधर महुआ मोइत्रा ने IPS अधिकारी के लिए Fair And Lovely babua और हीरोगिरी थोड़ा संभल कर करो जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर नया विवाद खड़ा कर दिया.
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, अजय पाल शर्मा को चुनाव आयोग ने चुनाव ऑब्ज़र्वर बनाकर बंगाल भेजा है. दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके जैसे सख़्त मिज़ाज और साफ़ छवि वाले अधिकारी को चुना गया है. यूपी में सिंघम और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर अजय पाल ने ज़िम्मेदारी संभालते ही सबसे पहले उस जगह का दौरा किया जहां से उन्हें ख़बर मिली कि यहां पर रहने वाले TMC प्रत्याशी आम जनता को डरा धमका कर वोट अपने पक्ष में कराने का दबाव बना रहे हैं. बस फिर किया अजय पाल ने मौक़े पर पहुंचकर TMC प्रत्याशी जहांगीर के परिवार को साफ़ संदेश दे दिया कि अब ये गुंडागर्दी नहीं चलेगी. उन्होंने कहा पहले ही संभल जाओ बाद में रोना-पछताना मत सबका इलाज किया जाएगा.
Advertisement
जहांगीर ने भी दिया जवाब
Advertisement
अजय पाल शर्मा ने मतदाताओं को धमकी देने वालों को क़ायदे में रहने का पाठ पढ़ाया तो वहीं जहांगीर की तरफ़ से भी पलटवार हुआ. जहांगीर ने टिप्पणी करते हुए अजय पाल को खुली चुनौती दी और कहा कि खेल तुमने शुरू किया है, लेकिन इसे ख़त्म हम करेंगे. जहांगीर ने आरोप लगाया है कि पुलिस अधिकारी रात में छापेमारी कर रहे हैं और महिलाओं के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं. सिर्फ़ जहांगीर ही नहीं, अजय पाल शर्मा की चेतावनी के बाद से ही पूरी TMC में हड़कंप मचा हुआ है, शायद इसीलिए महुआ मोइत्रा भी अजय पाल पर तंज कसती हुई नज़र आई हैं.
महुआ मोइत्रा बोली ‘बबुआ हीरोगिरी थोड़ा संभल कर’
Advertisement
IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के इस वीडियो को शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर लिखा-
“मेरा फ़ेयर एंड लवली बबुआ अजय पाल. हम तो वो लोग हैं जो कायदे से अपने छोटा फेंटा और बड़ा फेंटा का इलाज कर लेते हैं! हीरोगिरी थोड़ा संभल कर कीजिए.’’
सिर्फ यही नहीं महुआ ने एक और एक्स पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने दो वीडियो शेयर किये हैं. वीडियो के साथ उनका दावा है कि इसमें दिखाई दे रहे शख़्स अजय पाल शर्मा हैं. इसके साथ कैप्शन में मोइत्रा लिखती हैं- Fair and Lovely Babua Dr Ajay Pal- Good To see you enjoying yourself Fantacop Style. Stay Thanda Thanda Cool Cool. Bengal is always Trinamool.
Advertisement
इससे भी महुआ का मन नहीं भरा तो एक और ट्वीट किया और लिखा Oh And Btw Ajay Pal Sharma Hope Your Policing Skills are better than your dancing Skills. Just saying. hehehe.
अखिलेश यादव ने भी अजय पाल शर्मा पर साधा निशाना
महुआ मोइत्रा ही नहीं, बल्कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी अजय पाल शर्मा को BJP का एजेंट बता रहे हैं. अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पर्यवेक्षकों के नाम पर अपने अनुभवी एजेंटों को भेजा है, लेकिन इनसे कुछ हासिल नहीं होगा. दीदी यहां हैं, दीदी यहीं रहेंगी! सही समय आने पर भाजपा और उनके सहयोगियों के इन 'एजेंडा एजेंटों' के सभी आपराधिक कृत्यों की गहन जांच की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
विपक्ष को रास नहीं आ रही अजय पाल शर्मा की तैनाती
अजय पाल शर्मा की बंगाल में नियुक्ति के बाद से विपक्ष कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दे रहा है. अजय पाल शर्मा को लेकर माफिया, अपराधी और गुंडों में डर रहता है शायद इसीलिए उन्हें बंगाल की ज़िम्मेदारी दी गई है लेकिन विपक्ष इसे लेकर आगबबूला है.
कौन हैं अजय पाल शर्मा ?
Advertisement
अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वो मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में उन्हें 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के नाम से पहचान मिली. उन्होंने अपने करियर में कई एनकाउंटर किए हैं. यूपी में अपराधियों के बीच उनके नाम का काफी खौफ माना जाता है. आईपीएस बनने से पहले वो एक डेंटिस्ट थे, लेकिन समाज सेवा के जुनून ने उन्हें सिविल सर्विसेज की ओर मोड़ दिया.
वैसे दिलचस्प बात ये है कि महुआ सिर्फ़ अजय पाल शर्मा ही नहीं बल्कि तमाम प्रशासनिक अधिकारियों पर वीडियो बनाकर या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से तंज कस रही हैं. हाल ही में वो ऐसे ही एक और IPS Battula Gangadhar पर तो वीडियो बनाकर अपनी नाराजगी जाहिर करती हुई नजर आईं. महुआ ने बटुला गंगाधर को चेतावनी दी कि वो जो कर रहे हैं वो गलत है.
यह भी पढ़ें
बहरहाल, महुआ मोइत्रा अपनी ड्यूटी कर रहे अधिकारियों पर जिस तरह से तंज कस रही हैं उस पर सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.