Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

यह पहल उत्तर प्रदेश में कपड़ा और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी. साथ ही हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

Image Source- NMF Input
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे. हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने काशीवासियों को सौगात दी. PM ने गुजरात की कपड़ा निर्माता कंपनी अरविंद लिमिटेड (अरविंद मिल्स) के मिर्जामुराद के खोचवां में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से करीब 7 एकड़ में बने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शुभारंभ किया.

यहां पर कार्य का प्रशिक्षण ले रही महिलाओं से सीधा संवाद किया. इस प्लांट में स्थानीय ही नहीं, बल्कि पूर्वांचल के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. भर्ती में स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है और 300 से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जा चुकी है, जिन्हें यूनिट में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इस यूनिट में कुल 1000 महिलाओं को रोजगार देना प्रस्तावित है. यह पहल उत्तर प्रदेश में कपड़ा और परिधान निर्माण इकोसिस्टम को मजबूत करेगी. 

PM मोदी ने किया प्लांट का दौरा

Loading Ad...

प्रधानमंत्री ने प्लांट के शुभारंभ के बाद मिल के पदाधिकारियों से वहां तैयार किए जा रहे कपड़ों, खादी के कपड़ों और उनके मटीरियल के बारे में जानकारी ली. उन्होंने ‘अपना हुनर-अपनी पहचान’ के दृष्टिगत प्लांट में कार्यरत महिलाओं से संवाद किया. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल

PM मोदी ने इन महिलाओं के कार्यों, उनकी चुनौतियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने अरविन्द मिल्स के कपड़ों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अरविंद मिल्स के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे.

Loading Ad...

बड़े ब्रांड के लिए तैयार होंगे कपड़े

यह भी पढ़ें

पूर्वांचल में अरविंद मिल्स का यह पहला बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है. प्लांट शुरू होने के बाद फेस-2 का निर्माण होगा, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा. काशी के इस नए प्लांट में स्पोर्टस वियर, अंडर गारमेंट आदि बनाए जाएंगे. यहां जॉकी, यूएस पोलो और एरो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी. अरविंद मिल्स सिर्फ कपड़ा बनाने वाली कंपनी नहीं है. यह धागे और कपड़े से लेकर तैयार परिधानों और औद्योगिक इस्तेमाल वाले विशेष वस्त्रों तक का कारोबार करती है. इसकी शुरुआत 1931 में हुई थी और इसका मुख्यालय अहमदाबाद, गुजरात में है. यह डेनिम के साथ सूती और लिनेन के कपड़े, सूटिंग-शर्टिंग फैब्रिक, स्पोर्ट्सवियर बनाने के साथ घरेलू और विदेशी परिधान ब्रांडों को भी कपड़ा उपलब्ध कराती है. 
      

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...